Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं के योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिलाना जरूरी: राज्यपाल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं के योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिलाना जरूरी: राज्यपाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इतिहास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारत के इतिहास में महिलाओं का योगदान अद्वितीय और प्रेरणादायक रहा है. सावित्रीबाई फुले, रानी लक्ष्मीबाई और झारखंड की फूलो-झानो जैसी वीर नायिकाएं इस बात का प्रतीक हैं कि महिलाओं ने हमेशा समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इन महान महिलाओं के योगदान को इतिहास में उचित स्थान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है. ये बातें झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय, रांची में “भारतीय इतिहास लेखन में महिला विमर्श” विषय पर आधारित “अखिल भारतीय महिला इतिहासकारों के दो दिवसीय अधिवेशन” का उद्घाटन के दौरान कहीं. इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना, कला, संस्कृति, पुरातत्व, पर्यटन, खेलकूद और युवा कार्य मंत्रालय, झारखंड सरकार, भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली तथा रांची विश्वविद्यालय, रांची के इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है.

    जहां मौके पर राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक महिला इतिहासकार फूलो-झानो जैसी वीर नायिकाओं को इतिहास में उचित स्थान दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास कर रही हैं. महिलाओं की भूमिका को नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर रही हैं. यह न केवल इतिहास लेखन को समृद्ध करता है, बल्कि समाज के समग्र विकास में सहायक भी है.

    राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसी योजनाओं ने महिलाओं को न केवल अधिकार और अवसर प्रदान किए हैं, बल्कि समाज में उनकी एक नई पहचान भी स्थापित की है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाएं केवल इतिहास का हिस्सा न बनें, बल्कि इतिहास के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.

    राज्यपाल ने रांची विश्वविद्यालय, रांची द्वारा ‘स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड की नायिकाएं’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी की सराहना की. इसे झारखंड तथा भारत की ऐतिहासिक परंपराओं को उजागर करने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया. इस अधिवेशन में देशभर के प्रख्यात इतिहासकारों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, महिला इतिहासकार परिषद की अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) सुस्मिता पाण्डे, अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डेय, और रांची विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुजाता सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे.

    Also Read : झारखंड में यहां अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, बताया-रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला

    Also Read : AAP विधायक के सिर में लगी गोली, गई जान

    Also Read : अमेरिका में धू-धू कर जली मस्जिद, इमाम ने रमजान के लिए तैयार किया ये प्लान

    Also Read : रांची में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का सरगना सहित तीन गिरफ्तार

    Also Read : PUSHPA एक्ट्रेस रश्मिका को गंभीर चोट, रुकी शूटिंग

    Also Read : रांची में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, केंद्रीय मंत्री ने रखी आधारशिला

    Also Read : महाकुंभ को लेकर चंद्रशेखर आजाद के बयान से मचा बवाल

    Also Read : चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह का ह’त्यारा सहित दो धराये, SSP क्या बोले… देखिये

    All India Women Historians Archaeology Arts and Culture Aryabhatta Auditorium Conference Contribution of Women History Compilation Scheme History Department History of India Indian Council of Historical Research Indian History Writing jharkhand Jharkhand Government Phoolo Jhano Ranchi University Rani Laxmibai Santosh Kumar Gangwar Savitribai Phule Sports Tourism Women's Discourse Youth Affairs Ministry अखिल भारतीय महिला इतिहासकार अधिवेशन आर्यभट्ट सभागार इतिहास विभाग इतिहास संकलन योजना कला संस्कृति खेलकूद झारखंड झारखंड सरकार पर्यटन पुरातत्व फूलो-झानो भारत का इतिहास भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद भारतीय इतिहास लेखन महिला विमर्श महिलाओं का योगदान युवा कार्य मंत्रालय रांची विश्वविद्यालय रानी लक्ष्मीबाई संतोष कुमार गंगवार सावित्रीबाई फुले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमशाल बिहार : खेल में नई उम्मीदें और अवसर, जल्द कर लें रजिस्ट्रेशन
    Next Article “झारखंड से लेकर रायपुर तक मा’रेंगे…” राहुल सिंह गैंग ने ली चंदवा गो’लीकांड की जिम्मेदारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.