Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड में यहां अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, बताया-रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला
    क्राइम

    झारखंड में यहां अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, बताया-रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला

    Team JoharBy Team JoharJanuary 11, 2025Updated:January 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले से बड़ी खबर है, जहां एक नाबालिग बच्ची से रेप व हत्या मामले में अदालत ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. लोहरदगा सिविल कोर्ट ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए दोषी को फांसी की सजा सुनाई है. झारखंड का यह मामला 2022 का है, जब बगडू थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी.

    जानें क्या है पूरा मामला

    मामले में कोर्ट में झारखंड सरकार का पक्ष रखने वाली लोक अभियोजक मिनी लकड़ा ने बताया कि दिसंबर 2022 में पांच साल की बच्ची को उसकी मां खाना खिलाकर बाकी बच्चों के साथ खेलने के लिए बाहर छोड़ गई थी. इस दौरान आरोपी इंदर उरांव वहां पहुंचा. उसने बाकी बच्चों को कुछ पैसे दिए और दुकान में कुछ खरीदकर खाने की बात कहकर वहां से भेज दिया. इसके बाद वह पीड़िता को अपने साथ ले गया और दुष्कर्म करने के बाद उसने उसके शव को शौचालय के शॉवर के पास फेंक दिया. फिर उसे बोरे से ढक दिया. कुछ देर बाद जब बच्ची की मां अपनी बेटी को खोजने निकली, तो वह वहां नहीं मिली. उसके साथ खेल रही बच्चियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि इंद्र उसे अपने साथ ले गया है.

    कबूल किया था जुल्म

    इंद्र की तलाश करने पर वह एक ठेले पर चाऊमीन खाता मिला. बच्ची के बारे में पूछने पर वह वहां से भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद उसने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या और शव को झाड़ी के पास फेंकने की बात कबूल कर ली. नाबालिग की मां के बयान पर बगडू थाना में मामला दर्ज किया गया था.

    पॉक्सो एक्ट का 14 साल में दूसरा बड़ा मामला

    इसमें न्यायालय ने आरोपी इंद्र उरांव को बच्ची की हत्या का दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है. उसे इसी मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई है. यह सजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने सुनाई. 14 साल में यह दूसरा मौका है जब लोहरदगा न्यायालय ने किसी आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है. इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक मिनी लकड़ा ने बहस की और आरोपी को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

    Also Read: AAP विधायक के सिर में लगी गोली, गई जान

    14 years 14 साल Bagdu police station chowmein on the cart confession of the accused Court Death Sentence District Judge five year old girl Inder Oraon jharkhand Jharkhand Government Lohardaga Lohardaga civil court minor girl murder POCSO Act Prosecution public prosecutor Mini Lakra Punishment Rape rarest of rare sentencing special judge अदालत अभियोजन पक्ष आरोपी की कबूलियत इंदर उरांव जिला न्यायाधीश झारखंड झारखंड सरकार ठेले पर चाऊमीन दुष्कर्म नाबालिग बच्ची पांच साल की बच्ची पॉक्सो एक्ट फांसी की सजा बगडू थाना रेयरेस्ट ऑफ रेयर लोक अभियोजक मिनी लकड़ा लोहरदगा लोहरदगा सिविल कोर्ट विशेष न्यायाधीश सजा सजा सुनाना हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में धू-धू कर जली मस्जिद, इमाम ने रमजान के लिए तैयार किया ये प्लान
    Next Article मकर संक्रांति पर कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, साथ ही जानें आज का तापमान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटेर बनीं

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटेर बनीं

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.