Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 4:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»इंडिगो पर सरकार की सख्ती, 48 घंटे में यात्रियों का सामान वापस करने का निर्देश
    देश

    इंडिगो पर सरकार की सख्ती, 48 घंटे में यात्रियों का सामान वापस करने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडिगो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : इंडिगो एयरलाइन की लगातार बिगड़ती स्थिति पर केंद्र सरकार अब कड़ा रुख अपनाने लगी है। चार दिनों तक यात्रियों की शिकायतें बढ़ने के बाद सिविल एविएशन मंत्रालय ने शनिवार को आदेश दिया कि इंडिगो रविवार रात 8 बजे तक सभी बकाया रिफंड लौटाए। साथ ही एयरलाइन को 48 घंटे के भीतर यात्रियों का सामान वापस करने का निर्देश दिया गया है।

    सरकार ने अन्य एयरलाइंस को भी चेताया है कि वे बढ़ी हुई मांग का फायदा उठाकर किराया न बढ़ाएं, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को भी देशभर के कई हवाईअड्डों पर यात्रियों ने रिफंड न मिलने और बैग न मिलने की शिकायतें कीं। मुंबई एयरपोर्ट पर तो लोग चार दिन से सामान न मिलने के कारण कर्मचारियों से बहस करते दिखाई दिए।

    इसी बीच, इंडिगो की उड़ानों में अव्यवस्था का दौर पांचवें दिन भी जारी रहा। PTI के अनुसार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई समेत कई शहरों से 400 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं। पिछले चार दिनों में यह संख्या 2,000 से अधिक हो गई है। हर दिन लगभग 500 उड़ाने देर से चल रही हैं।

    इंडिगो की यह स्थिति DGCA के नए नियम लागू होने के बाद और खराब हुई है। फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के तहत पायलटों और क्रू मेंबर्स को ज्यादा आराम देने का प्रावधान किया गया है। 1 नवंबर से लागू हुए दूसरे चरण के नियमों के कारण एयरलाइन में स्टाफ की कमी गंभीर रूप से बढ़ गई।

    स्थिति को संभालने के लिए DGCA ने इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है और वीकली रेस्ट से जुड़ी सख्ती को फिलहाल वापस ले लिया है।

     

    directs airline to return passengers' luggage within 48 hours. Government takes strict action against IndiGo
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIRCTC में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, एक आरोपी गिरफ्तार
    Next Article एक क्लू मिला और हथियार के साथ धरा गए दो बदमाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर परवेज आलम पर चार्जशीट

    May 7, 2026
    क्राइम

    बंगाल में फिर बवाल : शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद BJP कार्यकर्ता को मारी गोली

    May 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को बड़ी ऊर्जा राहत : 220 केवी दुमका–गोविंदपुर लाइन चालू, 450 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति संभव

    May 7, 2026

    अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात तस्कर परवेज आलम पर चार्जशीट

    May 7, 2026

    बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार… देखें लिस्ट

    May 7, 2026

    चतरा में नशे के सौदागर पर शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    May 7, 2026

    कामेश्वर पांडे ह’त्याकांड में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव दोषी करार, 15 मई को सजा का ऐलान

    May 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.