Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»“इलेक्शन से पहले कलेक्शन में जुटी सरकार”, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड सरकार को घेरा
    झारखंड

    “इलेक्शन से पहले कलेक्शन में जुटी सरकार”, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड सरकार को घेरा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा को लेकर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि सरकार ने दो दिन तक इंटरनेट बंद करके सिर्फ राज्य के लोगों को परेशान करने का काम किया है. इस परीक्षा में जो कदाचार होना था, वह कदाचार हो चुका था. इंटरनेट बंदी के नाम पर जनता का आई वाश किया गया है. यह सरकार परीक्षा के नाम पर इलेक्शन से पूर्व कलेक्शन की तैयारी में लगी हुई है.

    युवाओं को पांच साल से नौकरी का इंतजार

    रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि झारखंड के लाखों युवा 5 वर्षों से इस इंतजार में हैं कि राज्य सरकार नौकरी देगी. लेकिन यह सरकार नौकरी नहीं दे रही है. नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठियां चलवा रही हैं. उनका दमन कर रही है. जेएसएससी की परीक्षा में पूर्व में गड़बड़ी हो चुकी थी. सरकार ने इस बार जो परीक्षा कराई उसमें भी व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. अभ्यर्थी इस पर सवाल उठा रहे है पर सरकार जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. रक्षा राज्य मंत्री ने यह भी दावा किया है कि पूर्व की परीक्षाओं से जुड़े कई सवाल इस परीक्षा में भी दोहराए गए थे. ये कहीं ना कहीं कदाचार का ही हिस्सा है. इंटरनेट बंद करके उस कदाचार को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया है.

    न्याय के लिए सड़कों पर हैं युवा

    आज भी युवा सड़कों पर है. जेएसएससी के पास युवा न्याय मांगने नहीं जाए, इसके लिए तानाशाही करके निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. प्रतिदिन दर्जनों युवाओं का फोन आता है कि इस तरह की गड़बड़ी हुई है. राज्य सरकार में यदि तनिक भी नैतिकता है तो इन युवाओं की बात सुन ले. मुख्यमंत्री खुद पहल करें और जो युवा गड़बड़ी की बात कह रहे हैं, उन युवाओं को बैठाएं और मामले पर संज्ञान लें. इसके साथ ही दोषियों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित करें

    लापरवाही से गई 17 युवकों की जान

    उन्होंने उत्पाद सिपाही की दौड़ में भी हुई गड़बड़ी और लापरवाही के कारण 17 युवाओं की मौत पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार के लिए हो सकता है इन युवाओं के जान की कीमत कुछ नहीं हो. लेकिन ये युवा अपने परिवार के भविष्य थे. कई घरों के चिराग बुझ गए. सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि किन परिस्थितियों में ऐसी घटनाएं हुई है. लीपा पोती और बरगलाने का काम अब सरकार को बंद करना चाहिए. उत्पाद सिपाही के नाम पर जिस तरह से युवाओं को दौड़ाया गया है, वह अमानवीय है. सिर्फ पैसे देने से किसी के परिवार का बेटा, किसी का पति, किसी का भाई लौट नहीं सकता है. इसलिए सरकार दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें. राज्य की जनता इस विधानसभा चुनाव में सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है.

    Also Read: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, आईईडी ब्लास्ट में पांच सुरक्षाकर्मी घायल

    action Assembly Election 2024 CGL Exam death Election Election Promise Excise Constable Government Accountability Guilty Injunction Internet Ban Jharkhand Assembly Election Jharkhand Government Jharkhand Politics Update job JSSC Justice Lathi Malpractice Morality negligence Rallies ranchi Ranchi MP Sanjay Seth Sanjay seth Shamelessness Suppression Union Minister of State for Defence youth Youth Movement इंटरनेट बंदी उत्पाद सिपाही कदाचार कार्रवाई केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री चुनाव चुनावी वादा जेएसएससी झारखंड राजनीति अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड सरकार दमन दोषी निषेधाज्ञा नैतिकता नौकरी न्याय बेशर्मी मौत युवा युवा आंदोलन रांची रांची सांसद संजय सेठ रैलियां लाठियां लापरवाही विधानसभा चुनाव 2024 संजय सेठ सरकार की जवाबदेही सीजीएल परीक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIIFA Award 2024 : शाहरूख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तो रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का मिला अवार्ड
    Next Article सीमा पार तस्करी रैकेट का खुलासा, अमृतसर में 6 किलो हेरोइन व गोला बारूद बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.