Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»अंतिम ओवर में बैटिंग का मौका मिला, देखते रहिए कितने छक्के लगाता हूं : इरफान
    जामताड़ा

    अंतिम ओवर में बैटिंग का मौका मिला, देखते रहिए कितने छक्के लगाता हूं : इरफान

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : मैं एक अच्छा क्रिकेटर रहा हूं और इसलिए राहुल गांधी और हेमंत सोरेन ने बड़े विश्वास के साथ अंतिम ओवर में मुझे बैटिंग का मौका दिया है. आप देखते रहिए कि अंतिम ओवर में मैं कितने राजनीतिक छक्के लगाता हूं. विकास की आंधी तो मैं विधायक रहकर लाया था,  अब तो आप लोगों के आशीर्वाद से मंत्री बन गया हूं. इस कम समय में मैं क्या-क्या कर सकता हूं यह आपको बता नहीं सकता. 9 वर्षों से विधायक रहे डॉ इरफान अंसारी झारखंड सरकार में मंत्री बनने के बाद गुरुवार को जामताड़ा पहुंचे. जामताड़ा कोर्ट मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मेरा एकमात्र उद्देश्य बगैर किसी भेदभाव के विकास करना है. विकास के मामले में मैंने अधिकारियों को भी कह दिया है कि किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करूंगा. उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद जामताड़ा के लिए स्वीकृति 11 हजार अबुआ आवास को बढ़ाकर मैंने 32 हजार कर दिया. दो बड़े पुल और 32 प्रमुख सड़कों की स्वीकृति के बाद मैं जामताड़ा आया हूं.

    सभी विधानसभा मेरे लिए एक समान

    उन्होंने कहा कि सभी 84 विधानसभा क्षेत्र मेरे लिए एक जैसे हैं. इसलिए मैंने सभी कार्यपालक पदाधिकारी से कहा है कि अपने क्षेत्र के विधायकों से मिलकर वहां के ग्रामीण समस्याओं पर फोकस करें. डॉ इरफान ने कहा कि मैंने संविधान की कसम खाई है कि किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करूंगा. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि चाहे पक्ष के विधायक हो या विपक्ष के मैं सभी के साथ एक जैसा व्यवहार और विकास का काम करूंगा. भानु प्रताप शाही के बयान पर कहा कि उन्हें बहुत हल्के में लेता हूं. जिस व्यक्ति ने मंत्री रहते हुए 5000 करोड़ का घोटाला किया, राज्य के गरीबों के दवाइयों का पैसा खा गया वैसे आदमी से क्या बात करूं. जामताड़ा धनबाद सीमा से स्वागत का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक उनके जामताड़ा स्थित आवास पर समाप्त हुआ. करमदाहा घाट स्थित दुखिया बाबा महादेव मंदिर में मत्था टेका फिर अपने सभी प्रमुख गांव में रूक कर लोगों का अभिनंदन किया और नारायणपुर होते हुए जामताड़ा पहुंचे. जामताड़ा कोर्ट मोड़ में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, बजरंगबली को प्रणाम किया और अपने अगले कार्यक्रम की ओर चल पड़े.

    ग्रामीण विकास जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाह उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता : दीपिका
    Next Article राइजिंग ऑटो व्हील्स ने मनाया 20 लाख SUV का जश्न

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026
    कोडरमा

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    जामताड़ा में तीन साइबर ठग चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद

    June 19, 2026

    12 साल के शीतल की कुएं में मिली ला’श, रविवार से था लापता

    June 19, 2026

    गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.