Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 4:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी : म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आज से खुलेगा पोर्टल
    ट्रेंडिंग

    बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी : म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पारस्परिक (म्यूचुअल) तबादले के लिए शिक्षक आज यानी बुधवार शाम 4 बजे से ई-शिक्षा पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। बिहार शिक्षा विभाग ने म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए पोर्टल को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि यह पोर्टल एक महीने तक खुला रहेगा, जिससे शिक्षकों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और जल्दबाजी की जरूरत नहीं होगी।

    म्यूचुअल ट्रांसफर के तहत एक ही संवर्ग और विषय के दो शिक्षक आपसी सहमति से अपनी नौकरी की जगह बदल सकते हैं। दोनों शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और यदि सभी औपचारिकताएं पूरी हुईं तो उनका ट्रांसफर एक-दूसरे के स्कूल में हो जाएगा। इस प्रक्रिया से उन शिक्षकों को विशेष लाभ होगा जो पिछली बार ट्रांसफर की प्रक्रिया में पीछे रह गए थे।

    आवेदन के लिए शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके लिए दोनों शिक्षकों की आपसी सहमति अनिवार्य है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया। उन्होंने मीडिया को बताया  कि ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर सभी शिक्षकों, पुस्तकालयाध्यक्षों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की ई-सर्विस बुक उपलब्ध होगी। इसमें उनकी शैक्षणिक और प्रशिक्षण संबंधी सर्टिफिकेट्स के साथ-साथ बायोमेट्रिक हाजिरी का विवरण भी दर्ज रहेगा।

    इस पोर्टल के माध्यम से प्रमाण-पत्रों की जांच आसानी से की जा सकेगी, और किसी भी तरह की विसंगति पाए जाने पर संबंधित शिक्षक या कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शिक्षकों के लिए न केवल ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बनाएगा, बल्कि पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगा।

    Also Read : राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें

    Good news for teachers in Bihar: Portal for mutual transfer will open from today बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी : म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए आज से खुलेगा पोर्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय पहचान पत्र केवल NRC में दर्ज नागरिकों को ही मिलेगा
    Next Article PM मोदी ने ‘कर्तव्य भवन’ का किया उद्घाटन

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश : 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की दें पूरी जानकारी

    August 6, 2025
    झारखंड

    बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो फिर बना नंबर वन, जोड़े 2.48 लाख नए ग्राहक

    August 6, 2025
    क्राइम

    साहिबगंज में जमीन विवाद ने ली तीन लोगों की जान, आरोपी ने किया सरेंडर

    August 6, 2025
    Latest Posts

    सांप के डसने से 11 वर्षीय बच्ची की मौ’त, इलाके में शोक की लहर

    August 6, 2025

    आज नेमरा में सुबह का सूरज भी उदास था : CM हेमंत सोरेन

    August 6, 2025

    टाटा मोटर्स यूनियन ने जननायक शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 6, 2025

    SC का चुनाव आयोग को सख्त निर्देश : 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की दें पूरी जानकारी

    August 6, 2025

    बिहार-झारखंड में रिलायंस जियो फिर बना नंबर वन, जोड़े 2.48 लाख नए ग्राहक

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.