Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आपस में भिड़े गोमिया विधायक लंबोदर महतो व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, जमकर हुई धक्का-मुक्की
    झारखंड

    आपस में भिड़े गोमिया विधायक लंबोदर महतो व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, जमकर हुई धक्का-मुक्की

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: गोमिया प्रखंड के बड़की सीधाबारा पंचायत के तुसको फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण को लेकर गोमिया के विधायक डॉ लंबोदर महतो और पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो आपस में भिड़ गए. विवाद बढ़ने पर दोनों नेताओं के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्का शुरू हो गई. एक-दूसरे पर कुर्सियों की फेंका-फेंकी भी हुई.

    शुरू में सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था. शिविर में आए ग्रामीण अपनी आवश्यकता अनुसार योजनाओं का आवेदन पत्र जमा कर रहे थे. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय की ओर से कुछ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाना था. कार्यक्रम में पूर्व विधायक सह मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेंद्र प्रसाद महतो पहले से मौजूद थे. लिहाजा, उन्होंने प्रखंड के अधिकारियों से कहा कि उनकी सरकार है, इसलिए वे परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे. इस पर अधिकारी दबाव में आ गए और योगेंद्र महतो के हाथों परिसंपत्तियों का वितरण शुरू करा दिया. इसी बीच वर्तमान विधायक डॉ लंबोदर महतो कार्यक्रम में पहुंच गए. पहुंचते ही अधिकारियों से कहा कि कैसे परिसंपत्तियों का वितरण किया जा रहा है. प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है. इतना सुनते ही पूर्व विधायक योगेंद्र महतो ने कहा कि हमारी सरकार है. वह परिसंपत्तियों का वितरण कर सकते हैं. इसी बात को लेकर दोनों ओर से बहस होने लगी. माहौल गर्म हो गया. वहां मौजूद दोनों नेताओं के कार्यकर्ता भी बहस में शामिल हो गए और दोनों ओर से धक्का-मुक्की शुरू हो गई. वहां रखे टेबल-कुर्सी की फेंका-फेंकी होने लगी. कार्यकर्ताओं के बीच लात-जूते भी चलने लगे. वहां मौजूद कुछ प्रबुद्ध लोगों व प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं को समझाकर अलग किया. इसके बाद मामला को शांत हुआ.

    विधायक ने क्या कहा

    गोमिया विधायक डॉ लंबोदर ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार स्थानीय विधायक को परिसंपत्तियों का वितरण करने का अधिकार है. वह बीडीओ से सवाल पूछ रहे थे कि दूसरे लोग कैसे वितरण करेंगे, तभी पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने अंगुली दिखाकर बात की. यह ठीक नहीं है.

    पूर्व विधायक ने क्या कहा

    पूर्व विधायक सह मंत्री का दर्जा प्राप्त योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जब लोग सरकार के इस कार्यक्रम को फेल बता रहे हैं, तो परिसंपत्तियों का वितरण करने कैसे पहुंच गए. इसी बात पर टेबल-कुर्सी उलट दिया.

    आज की खबर करंट न्यूज गोमिया जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व विधायक योगेंद्र महतो बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधायक लंबोदर महतो सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 लोगों को लाइट हाउस में हुआ फ्लैट का आवंटन
    Next Article कुजू में अपराधियों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे कोयला व्यवसायी, दहशत का माहौल   

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    झारखंड

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025
    Latest Posts

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    रातू रोड फ्लाईओवर का नाम शहीद अभिषेक कुमार साहू के नाम पर रखने की मांग, राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.