Begusarai : बिहार में आज यानी शुक्रवार सुबह एक गोल्ड मर्चेंट की बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की शिनाख्त सुनील कुमार (26) के तौर पर की गई है। घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर से सामने आई है। सुनील पिछले तीन वर्षों से फतेहपुर में सोना-चांदी का बिजनेस चला रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब पांच बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद वे दुकान बंद करके उससे मिलने निकले। कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह यानी आज एक सुनसान इलाके से उनकी बॉडी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि उनकी मारपीट के बाद हत्या की गई है।
पुलिस ने शुरू की गहन जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए बॉडी को कब्जे में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच शुरू की गई है। पुलिस ने क्षेत्र के CCTV फुटेज को कब्जे में लिया है और आसपास के गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी, व्यक्तिगत विवाद या व्यवसायिक लेनदेन से जुड़े पैसे का विवाद होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस और प्रशासन पर बढ़ा दबाव
पुलिस कप्तान और थानेदार ने मीडिया को बताया कि दिनदहाड़े हो रही आपराधिक घटनाओं से अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है, जो पुलिस के भय से अछूते नजर आते हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : आज जारी होगा CUET UG 2025 का रिजल्ट, यहां देखें स्कोरकार्ड