Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»सीतामढ़ी शराब सप्लायर की गोलीबारी में बच्ची की मौ’त
    क्राइम

    सीतामढ़ी शराब सप्लायर की गोलीबारी में बच्ची की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीतामढ़ी: बेला थाना क्षेत्र के लखीमपुर गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक घटना हुई, जिसमें शराब सप्लायर दीपक ने 8 वर्षीय साक्षी कुमारी और उसके चाचा संतोष साह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में मासूम साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना उस समय हुई जब संतोष अपने घर पर सो रहे थे.

    जानकारी के अनुसार, संतोष ने दीपक के द्वारा बच्चों को वाइटनर और अन्य नशीले पदार्थ बेचने का विरोध किया था. इसी बात से नाराज होकर दीपक ने इस भयावह कदम को उठाया. घटना के समय संतोष की पत्नी रिंकी देवी भी मौके पर मौजूद थीं, लेकिन उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल संतोष को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इसे आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बताया है. संतोष का कहना है कि दीपक और उसके तीन साथियों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. दीपक पहले भी बच्चों को वाइटनर बेचने की कोशिश कर चुका था, जिससे मना करने पर उसने यह हमला किया. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

    8 वर्षीय बच्ची अस्पताल आपसी रंजिश गंभीर रूप से घायल गिरफ्तार ग्रामीण जांच दीपक नशीले पदार्थ पुलिस फायरिंग बेला थाना मौत रिंकी देवी लखीमपुर गांव वाइटनर विरोध शराब सप्लायर सजा संतोष साह साक्षी कुमारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पांच सितंबर तक स्थगित की
    Next Article गृह रक्षा वाहिनी के 16 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.