Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 11:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह : सीएए के समर्थन रैली के दौरान पथराव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
    झारखंड

    गिरिडीह : सीएए के समर्थन रैली के दौरान पथराव, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    गिरिडीह । गिरिडीह शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) परिवार सहित अन्य समाजिक संगठनों की ओर से रविवार को सीएए के समर्थन के लिए निकाली गयी रैली के दौरान पथराव किया गया। पथराव की घटना शहर के मौलाना आजाद चौक के पास हुई। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पथराव के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है हालांकि स्थिति नियंत्रण में है। वहीं संघ परिवार के समर्थक अम्बेडकर चौक पर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये हैं। डीसी राहुल सिन्हा, एसपी सुरेन्द्र झ़ा, एसडीएम राजेश प्रजापति सहित पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी कैंप कर रहे है।

    क्या है पूरा मामला

    बताया जाता है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आरएसएस की ओर से जिला मुख्यालय में सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रैली में लगभग छह-सात हजार लोगों की भीड़ थी। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से निकलकर शांतिपूर्ण तरीके से वापस झंडा मैदान लौट रही थी। इसी क्रम में मौलाना आजाद चौक, बीबीसी रोड के मुहाने पर पथराव की घटना हो गयी। पुलिस ने तुरन्त लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस दौरान हुई भगदड़ में आधे दर्जन लोग चोटिल हो गये। डीसी राहुल कुमार और एसपी सुरेन्द्र कुमार ने शहर के लोगों से शांति व्यस्वस्था बनाये रखने की अपील की है। दोनों आलाधिकारियों ने कहा कि शहर की शांति में खलल डालने वालों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। डीसी ने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। एसपी ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियत्रंण में है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच
    Next Article तुपुदाना में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी अपार्टमेंट का गार्ड छोटू गिरफ्तार

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह में जनरल स्टोर में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख, पिता-पुत्र झुलसे

    May 12, 2026
    क्राइम

    गुमला में कारोबारी के घर 24 लाख की चोरी, CCTV में दिखा संदिग्ध

    May 12, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ में फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली, रिम्स रेफर

    May 12, 2026
    Latest Posts

    गिरिडीह में जनरल स्टोर में भीषण आग, 5 लाख की संपत्ति राख, पिता-पुत्र झुलसे

    May 12, 2026

    गुमला में कारोबारी के घर 24 लाख की चोरी, CCTV में दिखा संदिग्ध

    May 12, 2026

    रामगढ़ में फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली, रिम्स रेफर

    May 12, 2026

    डोरंडा कॉलेज में छात्रा की आपत्तिजनक फोटो लेने की कोशिश पर बवाल, छात्र संगठनों ने खोला मोर्चा

    May 12, 2026

    गुमला में जंगली हाथी का कहर, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को भी रौंदा

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.