Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»दिल्ली : तिहाड़ की जेल नंबर-3 में गैंगवार, लॉरेंस के साथी गैंगस्टर की हत्या, चाकुओं से गोदा
    देश

    दिल्ली : तिहाड़ की जेल नंबर-3 में गैंगवार, लॉरेंस के साथी गैंगस्टर की हत्या, चाकुओं से गोदा

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली| कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सहयोगी प्रिंस तेवतिया की तिहाड़ जेल में उसके प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि तेवतिया तिहाड़ के सेंट्रल जेल नंबर-3 में बंद है। एक अधिकारी ने कहा, घटना शाम करीब पांच बजे की है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    पिछले साल दिसंबर में तेवतिया को दिल्ली में कारजैकिंग के एक सनसनीखेज मामले में शामिल होने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

    30 वर्षीय प्रिंस तेवतिया पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास समेत 16 मामलों में शामिल था। तेवतिया एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था और उसे 27 अक्टूबर को सरेंडर करना था लेकिन उसने नहीं किया।

    पुलिस ने कहा कि इसके बजाय, उसने अपने साथियों के साथ प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों से बदला लेने की योजना बनाई, जिसके निर्देश पर कुणाल ने उस पर ब्लेड से हमला किया था और जेल में रहने के दौरान उसके चेहरे पर चोटें आई थीं।

    तेवतिया ने तब कथित तौर पर एक एसयूवी मालिक को भरी हुई पिस्तौल दिखाकर धमकाया था और बंदूक की नोक पर उसकी फॉर्च्यूनर कार लूट ली थी।

    पुलिस ने उसे पहली बार 2010 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। अदालत में अपने मामले की पैरवी करते हुए, उसने एक नकली जन्म प्रमाण पत्र पेश किया ताकि उसे एक नाबालिग माना जा सके, लेकिन वह पकड़ा गया और अदालत के आदेश पर उसके खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बांग्ला नववर्ष की बधाई दी
    Next Article लातेहार : संदेहास्पद स्थिति में बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम और वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन का आर-पार, 2 अक्टूबर से देशव्यापी ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा, “यूपी पुलिस को भंग कर देना चाहिए”

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी ने जून में दी थी भयंकर आर्थिक सुनामी की चेतावनी, क्या जयशंकर ने इसकी मुहर लगा दी?

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : झारखंड के निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी बने सपा के उम्मीदवार, यूपी की राजनीति में हलचल

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR विवाद पर दिल्ली में INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर चर्चा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.