Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»G20 समिट 2025: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना
    देश

    G20 समिट 2025: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका रवाना

    Team JoharBy Team JoharNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग के लिए रवाना हुए। वे वहां 21 से 23 नवंबर 2025 तक होने वाले G20 समिट में हिस्सा लेंगे। यह पहली बार है जब G20 सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप में आयोजित हो रहा है।

    इस बार की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है। इससे पहले लगातार तीन साल इंडोनेशिया (2022), भारत (2023) और ब्राजील (2024) ग्लोबल साउथ देशों ने ही G20 की प्रेसीडेंसी संभाली थी।

    पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं। यह उनका दक्षिण अफ्रीका का चौथा आधिकारिक दौरा होगा। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में होने वाला यह पहला G20 समिट एक “अहम पड़ाव” साबित होगा।

    विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (ER) सुधाकर दलेला ने बताया कि पिछले G20 सत्रों में कई नई पहलें और पायलट प्रोजेक्ट्स पर सहमति बनी है। दक्षिण अफ्रीका की प्रेसीडेंसी के तहत भी इन विषयों पर अच्छी प्रगति हुई है।

    इस साल G20 की थीम है “एकजुटता, समानता, स्थिरता”।
    G20 दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जो वैश्विक GDP का लगभग 85% और वैश्विक व्यापार का 75% हिस्सा है।

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मजबूत लोकतांत्रिक संबंध हैं। वहीं, अफ्रीकन यूनियन, जिसे भारत की 2023 प्रेसीडेंसी के दौरान G20 की स्थायी सदस्यता मिली थी, इस बार के समिट के एजेंडे को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Also Read: झारखंड में दो दिन ठंड से राहत, फिर गिरेगा तापमान

     

    G20
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में दो दिन ठंड से राहत, फिर गिरेगा तापमान
    Next Article शहीद दिवस पर पटना से श्री आनंदपुर साहिब तक चलेगी विशेष ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    क्राइम कंट्रोल पर एसएसपी राकेश रंजन सख्त, थानेदारों को दिया टास्क

    June 17, 2026

    गरीबों, दलितों और शोषितों की आवाज थे अनिल चौरसिया : रघुवर दास

    June 16, 2026

    अवैध संबंध के विवाद में हुई थी अमन दुबे ह’त्या, प्रेमी युगल गिरफ्तार

    June 16, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित : सुमित शरण

    June 16, 2026

    ठनका की चपेट में आये आम चुनने गये बच्चे, बच्ची की मौ’त, किशोर की हालत गंभीर

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.