Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 7:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»24 घंटे तक झारखंड पुलिस के मुखिया से लेकर कई बड़े पुलिस अधिकारी तक परेशान, सरकार के खिलाफ साजिश की आशंका
    झारखंड

    24 घंटे तक झारखंड पुलिस के मुखिया से लेकर कई बड़े पुलिस अधिकारी तक परेशान, सरकार के खिलाफ साजिश की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गुरुवार की आधी रात से लेकर शुक्रवार की देर रात तक झारखंड पुलिस के मुखिया से लेकर कई बड़े पुलिस अधिकारी तक परेशान रहें. दरअसल कई तरह की बातें सामने आ रही हैं जिसको लेकर रांची सहित कई दूसरे शहरों के बड़े होटलों में पुलिस ने दबिश भी दी. लेकिन नतीजा क्या निकला और आखिर क्यों अचानक होटलों में रेड की गई यह खुलकर अभी सामने नहीं आ पाया है.

    क्या-क्या है चर्चा ?

    इस बात की चर्चा है कि झारखंड सरकार के खिलाफ कुछ लोग काम कर रहे हैं. इस सूचना पर रांची के बड़े होटलों में गुरुवार की देर रात रांची पुलिस ने छापेमारी की थी. रांची पुलिस को खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि राज्य में कुछ लोग सरकार के खिलाफ साजिश कर रहे हैं. सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने काफी गोपनीय तरीके से रांची के बड़े होटलों में छापेमारी की.

    सूत्रों के मुताबिक, रांची के लोअर बाजार इलाके के एक बड़े होटल से पुलिस ने तीन-चार लोगों को हिरासत में लिया है. सभी के पास से पैसों की बरामदगी भी हुई है. जिसके बाद उन्हें गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है. लेकिन इस बात की पुष्टि झारखंड पुलिस के किसी भी अधिकारी ने नहीं की है. हालांकि, यह बात सच है कि शुक्रवार की पूरी रात रांची पुलिस अलग-अलग होटलों की तलाशी लेती रही. होटलों की तलाशी को लेकर यह बताया गया कि यह रुटीन चेक था.

    कई लोगों के गिरफ्तारी की भी खबर

    खबर यह भी है कि विधायकों के संबंध में कोई साजिश रची गई है. यह जानकारी पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों ने दी है. पूछताछ में आए तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जांच भी की है. पुलिस के द्वारा जल्द ही मामले का खुलासा भी किया जा सकता है. बाजार में यह चर्चा है कि कई लोग पकड़े गए हैं.

    हवाला कारोबार की भी सूचना

    झारखंड में हाल के दिनों में हवाला के जरिए पैसे आने की सूचना पर भी लगातार कार्रवाई जा रही है. पिछले सप्ताह राजधानी रांची, धनबाद और बोकारो में हवाला कारोबार को लेकर रेड किया गया था. अंदेशा ये भी जताया जा रहा है कि कई बड़े हवाला कारोबारी होटलों में ठिकाना बनाए हुए थे और उन्हीं में से कुछ लोग पकड़े गए हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article24जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article ‘एमएस धोनी जल्‍द रखेंगे कोचिंग की दुनिया में कदम, शुरू करेंगे नया करियर’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026
    चाईबासा

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026
    जामताड़ा

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Latest Posts

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    May 15, 2026

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.