Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने शहरी मलिन बस्तियों (स्लम एरिया) में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक’ के संचालन और प्रबंधन हेतु 18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह योजना पिछले पांच वर्षों से राज्य में सक्रिय है और अब इसका विस्तार किया जा रहा है।

    गरीबों तक पहुंचेगी मुफ्त और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनके घर के नजदीक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 140 क्लीनिक संचालित किए जाएंगे। क्लीनिकों के वितरण में रांची में 18, पूर्वी सिंहभूम में 17 और धनबाद में 16 क्लीनिक खोले जाएंगे, जो सबसे अधिक प्रभावित और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को कवर करेंगे।
    क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

    इन क्लीनिकों में स्वास्थ्य जांच का दायरा काफी व्यापक रखा गया है। यहां टीकाकरण, गर्भावस्था से पहले और बाद की जांच (एएनसी/पीएनसी), उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मुंह, स्तन व गर्भाशय कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, मलेरिया, एचआईवी और गर्भावस्था जांच जैसी लैब सुविधाएं भी मरीजों को मिलेंगी। साथ ही, आयरन, कैल्शियम और पैरासिटामोल जैसी जरूरी दवाएं मरीजों को मुफ्त दी जाएंगी।

    दो पालियों में होगा संचालन

    मरीजों की सुविधा के लिए क्लीनिक दो समय पर खुलेंगे। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कार्य करेगी। प्रत्येक क्लीनिक में एमबीबीएस डॉक्टर, आयुष डॉक्टर, एएनएम और सहायक स्टाफ की तैनाती रहेगी।
    पारदर्शिता के लिए निर्देश

    स्वास्थ्य विभाग ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी क्लीनिकों के बाहर डॉक्टरों की उपलब्धता और वहां दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी बोर्ड पर लगाना अनिवार्य होगा। इससे आम जनता को यह पता रहेगा कि वे किस समय और किन सुविधाओं के लिए क्लीनिक आ सकते हैं।

    Also Read :  एनटीए एनसीईटी 2026: प्रोविजनल आंसर-की जारी, 30 अप्रैल तक दर्ज करें अपनी आपत्तियां

    Free medical aid Jharkhand Health Department Jharkhand Jharkhand Government Schemes Medical facilities for poor. Mother Teresa Health Clinics Urban slum health झारखंड सरकारी योजना झारखंड स्वास्थ्य सेवा मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक मुफ्त इलाज झारखंड रांची स्लम स्वास्थ्य शहरी स्वास्थ्य सुविधा स्वास्थ्य विभाग झारखंड। Jharkhand Health Services
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनगणना 2027 की तैयारी पूरी : 1 मई से होगी स्वगणना, OTP मांगने वालों से रहें सावधान
    Next Article गैंगस्टर प्रिंस खान पर शिकंजा, करीबी गुर्गा मेजर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.