जमशेदपुर : सामाजिक संस्था नामया फाउंडेशन की ओर से लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं. शनिवार को फाउंडेशन द्वरा सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में निःशुल्क दो दिवसीय स्वस्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें अपोलो भुवनेश्वर के डायरेक्टर सहित कई प्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवा दे रहे हैं. सभी को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ जरूरी दवाइयां भी मुहैया करायी जा रही है. संस्था के संस्थापक सह भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य वैसे लोगों को अपोलो जैसे अस्पताल की सेवा मुहैया कराना है, जिनके लिए अपोलो एक सपना है. इस शिविर के जरिए न केवल उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी, बल्कि उसके सम्पूर्ण ईलाज की व्यवस्था भी की जाएगी. इसमें कोल्हान के कमिश्नर, जुस्को के एमडी सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरिम्स में दवा-इंजेक्शन आउट आफ स्टॉक, बाहर से खरीदकर ला रहे परिजन
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

