Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»असम राइफल्स में नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख की ठगी
    क्राइम

    असम राइफल्स में नौकरी लगाने के नाम पर दस लाख की ठगी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 25, 2025Updated:January 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नौकरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rajasthan (Jodhpur) : जोधपुर शहर के निकटवर्ती एकता नगर में रहने वाले युवक को उसके भाई की असम राइफल्स में वारंट ऑफिसर पद पर नौकरी लगाने के नाम बाप बेटे ने दस लाख की ठगी कर ली है। ना तो नौकरी दिलवाई और ना ही रकम लौटा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार बाप बेटे ने मिली भगत कर फर्जी कॉल लेटर भी जारी करवा दिया। जिसके बाद पीडि़त ने मंडोर थाने सहित कोर्ट में इस्तगासा दायर फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने अग्रिम पड़ताल शुरू कर दी है।

    बात दें कि मेघवालों का बास गढ़सूरिया बोरूंदा हाल एकता नगर रमजान का हत्था बनाड़ निवासी अर्जुनराम पुत्र गुमानराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि पीपाड़शहर के जालका निवासी जबराराम पुत्र भोमाराम और उसके पुत्र रामकिशोर ने मिलकर उसके साथ दस लाख की ठगी कर ली। रिपोर्ट के अनुसार परिवादी के पास में 17 मई 23 को रामकिशोर और उसके पिता जबराराम का कॉल आया था। तब उन्होंने परिवादी के भाई दिलीप परिहार को असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेडसमैन रिक्रूटमेंट रैली मे वारंट ऑफिसर के पद पर गारण्टी से नौकरी लगाने का विश्वास दिलाया और कहा कि हम तेरे भाई को नौकरी लगा देगें।

    नौकरी के एवज में उन्होंने 10 लाख रुपये की मांग की। रामकिशोर चौपडा के परिचित व मित्र होने के कारण परिवादी ने रामकिशोर व उसके पिता जबराराम पर विश्वास व भरोसा करते हुए ऑनलाइन फोन पे के जरिये 21 मई 2024 से अलग अलग तारीखों तक तकरीबन 7 लाख रुपये मोबाईल पर भेज दिए। जिसमें से आरोपिताें ने 6 फरवरी 2024 को 3 लाख रुपए कैश पहले ही ले लिए थे। इसके कुछ समय बाद प्रार्थी द्वारा रामकिशोर व उसके पिता जबराराम को फोन किया गया जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि कुछ दिन तक रुकों तुम्हारे भाई की नौकरी के लिए आगे बात कर ली है और उन्हें रुपये भी भेज दिए है। आपके भाई की नौकरी का कॉल लेटर व ई-मेल के जरिये सूचना आ जायेगी। उसके बाद प्रार्थी कुछ दिन तक रूका। तब 22 नवंबर 2023 व 05 जुलाई 2024 को प्रोविजिनल अपॉइंटमेंट लेटर का कॉल लेटर आया। जिसके बाद परिवादी को 22.11.2023 व 05.07.2024 को प्राप्त कॉल लेटर की सत्यता जानने के लिए विभाग जाने से पूर्व रोक लिया गया।

    बाद में रामकिशोर चौपडा का कॉल व मैसेज आया और कहा कि असम राइफल्स टेक्निकल एंड ट्रेडसमैन रिक्रूटमेंट रैली वारंट ऑफिसर के पद की भर्ती को रद्द कर दिया गया और रामकिशोर ने यह भी कहा कि अनेक अभ्यर्थियों के फर्जी कॉल-लेटर जारी कर दिए गए है, इसलिए भर्ती रद्द कर दी गई है।

    बाद में जब उनसे रुपये वापस मांगे गये तो वे टालमटोल करने लगे और नौकरी लगवाने का आश्वासन देते रहे। आखिर में रुपये लौटाने से इंकार कर धमकाया और कहा कि उनके द्वारा ही फर्जी कॉल लेटर जारी करवाया गया था।

    Also Read : 50 हजार का ईनामी नईम मुठभेड़ में ढेर, 5 लोगों की ह’त्या में था वांटेड

    Also Read : महाकुंभ में फिर लगी आ’ग, दो गाड़ियां जलीं

    Also Read : राज्य में फिर बढ़ सकती है ठंड… जानें अगले तीन दिनों का हाल

    Also Read : INDvsENG T20 : भारत का विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल, आज है इंग्लैंड के साथ दूसरा

    Also Read : National Tourism Day : भारत की विविधता और संस्कृति को बढ़ावा देने का अहम अवसर

    Also Read : मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत, अमेरिका ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी

    Also Read : आधुनिक युग में वैज्ञानिक तरिके से करें खेती : दीपक राय

    Also Read : निर्वाचन आयोग ने झारखंड HC को बताया निकाय चुनाव करने का उपाय… जानिये क्या

    Assam Rifles case registered Court Ekta Nagar Fake Call Letter father-son fraud Istgasa job Jodhpur Mandore Police Station police preliminary investigation Scam Ten Lakh victim Warrant Officer अग्रिम पड़ताल असम राइफल्स इस्तगासा एकता नगर केस दर्ज कोर्ट जोधपुर ठगी दस लाख नौकरी पीड़ित पुलिस फर्जी कॉल लेटर फर्जीवाड़ा बाप बेटे मंडोर थाना वारंट ऑफिसर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनींद की कमी से बचने के लिए इन 3 आदतों को आज ही बदलें…
    Next Article IG साकेत सिंह और IG होमकर सहित 8 IPS किये गये सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Teachers Day Special : कहीं एक शिक्षक पर 54 बच्चों की जिम्मेदारी, तो कहीं 2 शिक्षक संभाल रहे 164 बच्चों का भविष्य

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोड्डा के बाद अब लातेहार – SIR में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने की साज़िश में फिर फंसी बीजेपी

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करियर पावर देवघर में स्कॉलरशिप टेस्ट व टीचर्स डे, रैंकर्स को मिली सौ प्रतिशत तक स्कॉलरशिप

    September 5, 2026

    झारखंड में पेपर लीक नहीं, पेपर लूट हुई है : सुधांशु त्रिवेदी

    September 5, 2026

    रेड बुल, स्टिंग और अमूल समेत 115 खाद्य उत्पाद जांच के घेरे में, देवघर के बाजार से स्टॉक हटाने का निर्देश

    September 5, 2026

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.