Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»वन विभाग में नौकरी के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, फर्जी ट्रेनिंग के बाद थमाए फर्जी आईडी कार्ड
    जोहार ब्रेकिंग

    वन विभाग में नौकरी के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी, फर्जी ट्रेनिंग के बाद थमाए फर्जी आईडी कार्ड

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा: वन विभाग में कार्यरत कर्मचारी अवधेश तिवारी पर वनरक्षी के पद पर भर्ती के नाम पर 17 युवकों से ठगी का मामला सामने आया है. यह मामला जमुआ थाना क्षेत्र का है, जहां युवकों को आईएफएस अधिकारी साकिब आलम से सिमरिया रेस्ट हाउस में मिलवाकर, फर्जी ट्रेनिंग और आईडी कार्ड बनाकर प्रत्येक व्यक्ति से 7 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है.

    भुक्तभोगी पंकज कुमार ने बताया कि अवधेश तिवारी ने सभी युवकों को सिमरिया रेस्ट हाउस ले जाकर आईएफएस साकिब आलम से मुलाकात करवाई. इसके बाद पैसे का लेन–देन हुआ और वनरक्षी पद के लिए फॉर्म भरवाया गया. युवकों से ओएमआर शीट भरवाने, वर्दी की नापी लेकर सिलवाने और ट्रेनिंग के दौरान जंगल में दौड़ाने जैसी गतिविधियां करवाई गईं. इसके बाद महेश भुइयां के खाते में पैसे जमा कराए गए.

    युवकों को बताया गया कि उनका नाम चतरा वन विभाग के रजिस्टर में दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही पोस्टिंग लेटर घर भेजा जाएगा. लेकिन पैसे देने के बाद अवधेश तिवारी और अन्य आरोपी गायब हो गए. जब युवकों ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने धमकी दी और मारपीट की कोशिश की. इसके बाद सभी पीड़ितों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

    वनकर्मी ने आरोपों को बताया निराधार

    दूसरी ओर, वन विभाग के कर्मचारी अवधेश तिवारी ने इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है. उन्होंने युवकों से कहा कि वे साबित करें कि उनकी ट्रेनिंग कहां हुई, पैसा कहां लिया गया और डोक्युमेंट वेरिफिकेशन कहां हुआ. तिवारी ने रेस्ट हाउस और होटल में मिलने के आरोपों को भी खारिज किया, लेकिन यह स्वीकार किया कि जिस व्यक्ति को युवकों ने पैसे दिए थे उसे उन्होंने भी पैसा दिया था.

    अवधेश तिवारी आईएफएस साकिब आलम आईडी कार्ड चतरा चतरा वन विभाग ठगी धमकी नौकरी दिलाने का नाम पंकज कुमार पोस्टिंग लेटर फर्जी ट्रेनिंग महेश भुइयां मारपी वन विभाग वनरक्षी पद सिमरिया रेस्ट हाउस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिले हेमंत सोरेन
    Next Article एक सप्ताह तक पेड़ से लटका रहा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.