Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान से हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया। बुधवार देर रात चोरों ने मकान से गेट और ग्रिल एंगल निकालकर ऑटो में लादकर फरार होने की कोशिश की थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब पास से गुजर रहे एक स्थानीय व्यक्ति ने संदिग्ध ऑटो पर लोड किए जा रहे सामान की फोटो खींच ली। तस्वीर में आरोपितों के चेहरे साफ नजर आ रहे थे। यही फोटो पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग साबित हुई।
पुलिस ने तत्काल पहचान की प्रक्रिया शुरू की और गुरुवार तड़के इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार आरोपितों को उनके ठिकानों से दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में बारीगोड़ा निवासी संजय गोप, जोजोबेड़ा निवासी निरज कुमार, अभिषेक कुमार उर्फ बिल्ला और प्रेम कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया गेट, ग्रिल एंगल और वारदात में इस्तेमाल डाला ऑटो बरामद किया है। पूछताछ में सभी ने निर्माणाधीन मकान से चोरी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
Also Read : एसडीओ की कार्यशैली पर वकीलों में रोष, अनिश्चितकालीन कोर्ट बहिष्कार की धमकी
Also Read : एक्शन मोड में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, अपराध नियंत्रण के लिए तैनात किये दो OSD


