Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। आरोप है कि यह गिरोह शहर के अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी कर उनके पार्ट्स खोलकर बेचने का काम करता था। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि देर रात सिदगोड़ा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एआईडब्ल्यूसी स्कूल के पास बाइक सवार कुछ युवक संदिग्ध हालत में नजर आए। पुलिस टीम को देखते ही सभी युवक भागने लगे, जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया।

    पीछा कर दबोचे गए चारों युवक

    पुलिस ने तुरंत पीछा कर चारों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद वाहनों के कागजात की जांच की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने वाहन चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड निवासी 27 वर्षीय रंजीत धीवर, बाबूडीह बस्ती निवासी 27 वर्षीय शेखर प्रमाणिक, कान्हू भट्ठा निवासी 21 वर्षीय संतोष भुइयां उर्फ गोलू और बाबूडीह लालभट्ठा निवासी राज खान उर्फ अयुब अंसारी उर्फ फिरोज खान के रूप में हुई है।

    खंडहर मकान से बरामद हुए चोरी के वाहन

    पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए वाहन एक सुनसान जगह पर छिपाकर रखे जाते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बारीडीह हाई स्कूल के पास स्थित एक खंडहर मकान में छापेमारी की। यहां से चोरी की एक बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह चोरी के वाहनों को सीधे इस्तेमाल नहीं करता था, बल्कि उनके पार्ट्स अलग-अलग कर बाजार में बेच देता था। इससे चोरी के वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता था।

    कई और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद

    पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं से भी हो सकता है। इस दिशा में जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह के साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और चोरी के पार्ट्स कहां बेचे जाते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस गिरोह से जुड़े और भी खुलासे हो सकते हैं।

    Also Read : ड्रंक एंड ड्राइव जांच के दौरान बवाल, धनबाद में ट्रैफिक पुलिस पर हमला, FIR दर्ज

    Four Members of Vehicle Theft Gang Arrested in Jamshedpur; Stolen Bikes and Scooters Recovered चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद जमशेदपुर में वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोर्ट से लौट रहे पिता-पुत्र पर चाकू और बोतल से हमला, बोलेरो से रौंदने की कोशिश
    Next Article पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेसवार्ता कर की घोषणा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    Latest Posts

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.