Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग : लूटपाट की योजना बनाते बिहार के चार अपराधी गिरफ्तार, लोडेड हथियार समेत चार पहिया वाहन और बाइक जब्त
    झारखंड

    हजारीबाग : लूटपाट की योजना बनाते बिहार के चार अपराधी गिरफ्तार, लोडेड हथियार समेत चार पहिया वाहन और बाइक जब्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2021Updated:October 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग। बिहार के अपराधियों को अपराध से पूर्व पकड़ने में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी हजारीबाग मनोज रतन चोथे को मिली गुप्त सूचना पर लूटपाट से पूर्व चार अपराधियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में शुभम कुमार उर्फ लड्डू, सुमित राज, विवेक कुमार और प्रीतम कुमार शामिल है। इनलोगों को पुलिस ने कनहरि हिल के पास एनएच 33 पर बने पुल के पूरब जंगल से पकड़ा है। उक्त जानकारी एसपी मनोज रतन चोथे ने पत्रकारों को संबोधित के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि पकड़े गए अपराधी के पास से दो पीस देशी कट्टा, 8 एमएम का 4 जिंदा कारतूस, 9 एमएम का 2 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल, टाटा टिगोर कार, बुलेट बाइक और लोहे का भुजाली शामिल है। छापेमारी दल में सदर अंचल हजारीबाग ललित कुमार, कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, सुदीप कुमार पांडेय, रितेश कुमार समेत अन्य शामिल थे।

    पुलिस को चकमा देकर तीन हुआ फरार
    एसपी ने बताया कि बिहार के अपराधियों के एकजुट होने की सूचना पर पुलिस की टीम उक्त जगह पर पहुंची। पुलिस की छापेमारी टीम को देख अपराधी इधर-उधर जंगल में भागने लगे। पुलिस टीम ने खदेड़ कर चार अपराधियों को पकड़ा। मगर, तीन अपराधी जंगल का फायदा उठा कर भाग गए। भागने वाले अपराधियों में एक छोटू और दो अज्ञात शामिल है। फरार छोटू हजारीबाग के कटकमदाग स्थित रामनगर का रहने वाला है। पुलिस टीम फरार अपराधियों की धर पकड़ में जुटी है।

    Arrest Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशरदपूर्णिमा में बरसेगी अमृतवर्षा
    Next Article झारखंड राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संयोजक बने नवीन चंचल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.