Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 11:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF के कार्यकारी निदेशक, तीन साल का होगा कार्यकाल
    ट्रेंडिंग

    पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF के कार्यकारी निदेशक, तीन साल का होगा कार्यकाल

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025Updated:August 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उर्जित पटेल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  केंद्र सरकार ने RBI के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत वैश्विक आर्थिक मंचों पर अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    डॉ. उर्जित पटेल 2016 में आरबीआई के 24वें गवर्नर बने थे। उन्होंने रघुराम राजन के बाद यह जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल में सबसे चर्चित फैसला नोटबंदी का रहा, जो नवंबर 2016 में लागू की गई थी। हालांकि, दिसंबर 2018 में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल लगभग दो वर्षों का रहा, जो आरबीआई इतिहास में सबसे कम कार्यकालों में से एक माना जाता है।

    The Appointments Committee of the Cabinet has approved the appointment of Dr. Urjit Patel, Economist and Former RBI Governor, to the post of Executive Director (ED) at the International Monetary Fund, for a period of three years with effect from the date of assumption of charge… pic.twitter.com/SDHSsKE3a8

    — ANI (@ANI) August 29, 2025

    उर्जित पटेल की सिफारिशों पर ही रिजर्व बैंक ने महंगाई दर को 4% के लक्ष्य के आसपास बनाए रखने की नीति अपनाई थी। उन्होंने एक रिपोर्ट में सुझाव दिया था कि मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखने के लिए 4 फीसदी की सीमा तय की जाए, जो बाद में आरबीआई की मौद्रिक नीति का हिस्सा बन गया।

    गवर्नर बनने से पहले पटेल आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रह चुके थे, जहां उन्हें मौद्रिक नीति, आर्थिक नीति अनुसंधान और वित्तीय स्थिरता जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी। केन्या में जन्मे उर्जित पटेल आईएमएफ में पहले भी पांच साल तक काम कर चुके हैं, जिससे उन्हें वैश्विक आर्थिक संरचना की अच्छी समझ है।

    शिक्षा की बात करें तो उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय से स्नातक, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से एम.फिल और येल यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

    RBI से इस्तीफा देने के बाद उन्हें राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (NIPFP) का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने वित्तीय नीतियों पर काम किया।

    उर्जित पटेल की IMF में नियुक्ति को भारत के लिए एक रणनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि इससे वैश्विक आर्थिक मंचों पर भारत की भागीदारी और प्रभाव को बल मिलेगा।

     

     

    IMF RBI गवर्नर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आरबीआई आर्थिक नीति उर्जित पटेल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी कार्यकारी निदेशक डिप्टी गवर्नर नोटबंदी भारत सरकार भारतीय रिजर्व बैंक महंगाई दर मोदी सरकार मौद्रिक नीति येल यूनिवर्सिटी रघुराम राजन राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान लंदन यूनिवर्सिटी वैश्विक अर्थव्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल : नीरज चोपड़ा ने हासिल किया दूसरा स्थान
    Next Article रजरप्पा मंदिर मार्ग पर हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला, होटल भी क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    झारखंड

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026
    ट्रेंडिंग

    बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन इलाकों से पर्यटकों को निकलना होगा बाहर

    April 22, 2026
    कारोबार

    लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा

    April 22, 2026
    Latest Posts

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026

    JSSC : उत्पाद सिपाही परीक्षा की आंसर-की जारी,अभ्यर्थी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    April 22, 2026

    बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन इलाकों से पर्यटकों को निकलना होगा बाहर

    April 22, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    April 22, 2026

    लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.