Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नर्सिंग स्टाफ से यौन उत्पीड़न मामले में DAV कपिलदेव के पूर्व प्राचार्य दोषी करार
    झारखंड

    नर्सिंग स्टाफ से यौन उत्पीड़न मामले में DAV कपिलदेव के पूर्व प्राचार्य दोषी करार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के चर्चित डीएवी कपिलदेव स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। यह मामला साल 2022 में सामने आया था, जब स्कूल की एक महिला नर्स ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा उसे लगातार परेशान करते थे और अश्लील संदेश भेजते थे। शिकायत में यह भी कहा गया था कि प्राचार्य ने कई बार गलत तरीकों से फायदा उठाने और मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद शिक्षा जगत में काफी हंगामा हुआ था।

    लंबे समय तक चला कोर्ट में ट्रायल

    इस केस की सुनवाई रांची सिविल कोर्ट में चल रही थी। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया। जांच के दौरान पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल की थी और कई सबूत कोर्ट में पेश किए गए थे। जब यह मामला सामने आया था, तब पूरे शहर में इसकी काफी चर्चा हुई थी। स्कूल प्रबंधन ने भी कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार सिन्हा को उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी। बताया जाता है कि गिरफ्तारी से पहले वह कुछ समय तक फरार भी रहे थे। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

    जमानत भी हुई थी रद्द

    मामले में पहले उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली थी, लेकिन बाद में पीड़िता की शिकायत पर जमानत रद्द कर दी गई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि बाहर आने के बाद आरोपी की ओर से दबाव बनाने की कोशिश की गई। अदालत के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लोगों का कहना है कि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    Also Read : गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, हजारीबाग रोड स्टेशन पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, हजारीबाग रोड स्टेशन पर रुकेगी स्पेशल ट्रेन
    Next Article जमशेदपुर में फिल्मी अंदाज में चोरी, छत काटकर उड़ा ले गए लाखों का सामान

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.