Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 1:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खेल घोटाला और पत्थलगड़ी के आरोपित पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को हाईकोर्ट से मिली जमानत
    झारखंड

    खेल घोटाला और पत्थलगड़ी के आरोपित पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    Team JoharBy Team JoharNovember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व मंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) नेता बंधु तिर्की को जमानत दे दी। जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की अदालत ने उन्हें जमानत दी है। 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाला और पत्थलगड़ी के मामले में उन्हें बेल मिला है।

    बंधु तिर्की पर पत्थलगड़ी समर्थकों को उकसाने और काली गाय की बलि देने संबंधी भड़काऊ बयान देने के आरोप हैं। राष्ट्रीय खेल घोटाला में भी उनकी याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। हालांकि सीबीआई की विशेष अदालत से उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने की अनुमति मिली थी। राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में 13 नवंबर को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके अलावा पत्थरगढ़ी मामले में 14 नवंबर को सुनवाई हुई थी और सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों मामले की सुनवाई के दौरान बंधु तिर्की ने जमानत देने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सरकार ने इसका विरोध किया था। हालांकि कोर्ट ने बंधु तिर्की को 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दी थी।

    बंधु तिर्की को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने 4 सितंबर को गिरफ्तार किया था। बंधु तिर्की की गिरफ्तारी 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में हुई थी। एसीबी ने बंधु तिर्की को रांची सिविल कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया था।
    मालूम हो कि 24 अगस्त को 34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में तत्कालीन खेल मंत्री बंधु तिर्की और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति एसीबी को मिली थी।

    झारखंड में वर्ष 2007 में राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जाना था मगर तैयारी पूरी नहीं होने की वजह से 34 वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन साल 2011 में किया गया। इसके बाद खेल सामग्री की खरीद ठेका देने में अनियमितता और निर्माण में गड़बड़ी के कई मामले सामने आए थे। जिसके आकलन के मुताबिक सरकार को 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : यह सैलाब बता रहा कि मुंह ताकते रह जाएंगे विपक्षी : पीएम मोदी
    Next Article आखिर पांच साल में किये गए वो कौन से काम हैं, जिनके भरोसे है दुबारा रघुवर सरकार की उम्मीदें

    Related Posts

    झारखंड

    JTET 2026 आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामियां, झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने जैक को सौंपा ज्ञापन

    April 29, 2026
    क्राइम

    जिस बेटी को मां ने कलेजे से लगाकर पाला, उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

    April 29, 2026
    झारखंड

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026
    Latest Posts

    JTET 2026 आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी खामियां, झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ ने जैक को सौंपा ज्ञापन

    April 29, 2026

    जिस बेटी को मां ने कलेजे से लगाकर पाला, उसी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

    April 29, 2026

    गुमला ट्रेजरी ऑफिसर पर वित्त विभाग का शिकंजा, जांच में अड़ंगा लगाने पर 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस

    April 29, 2026

    धनबाद की पूजा का बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मिला खू’न से लथपथ शव, बॉश कंपनी में थी कार्यरत

    April 29, 2026

    पलामू में सनसनीखेज वारदात: साठ वर्षीय बुजुर्ग को घर से उठाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौके पर मौत

    April 29, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.