Saraikela : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के हाड़ात गांव में हाथी हमले में दो लोगों की मौत के बाद पूरा वन विभाग हरकत में आ गया है। जिला डीएफओ सवा आलम अंसारी के निर्देश पर चांडिल वन क्षेत्र की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इसके बाद आदरडीह और आसपास के इलाकों में वन विभाग की टीमें पूरी रात सक्रिय रहीं। बीती देर शाम से ही वन विभाग की वनपाल, वनरक्षी और एलीफेंट ड्राइव टीम आदरडीह गांव के आसपास मोर्चा संभालकर बैठ गई। टीम का मकसद साफ था कि हाथियों को किसी भी हाल में गांव की ओर आने से रोका जाए। रात के अंधेरे में वन विभाग की टीम हाथों में मशाल, टॉर्च और पटाखे लेकर जंगल इलाके में उतरी। पूरी रात गश्त कर टीम ने हाथियों के झुंड पर नजर रखी और उन्हें गांव की तरफ बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
Adardih Village Breaking news Jharkhand Chandil Forest Division Dalma Hills DFO Swa Alam Ansari elephant attack Elephant Drive Team Forest Patrol Haatad Village Handi Attack Deaths Human-Wildlife Conflict Ichagarh News Jharkhand Forest Department Night Operation Renger Chandil Saraikela news Wild Elephant Wildlife News India


