Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»खेसारी का गाना नहीं बजाने पर बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, कई घायल
    बिहार

    खेसारी का गाना नहीं बजाने पर बारातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, कई घायल

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छपरा: बिहार के छपरा जिले में एक शादी समारोह में बवाल मच गया, जब बारातियों ने भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने पर आपत्ति जताई. यह घटना भगवान बाजार थाना इलाके के अजायबगंज मोहल्ले में शुक्रवार रात हुई. गाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मोहल्ले के कुछ लोगों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जमकर तोड़फोड़ मचाई. इस दौरान दूल्हे की कार समेत कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़े गए. बवाल में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बाराती घायल हुए, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में किया गया.

    पूरा मामला

    मिली जानकारी के अनुसार, आरा के चंद्रशेखर चौधरी के बेटे विवेक की बारात छपरा के अजायबगंज मोहल्ले में पहुंची थी. जैसे ही बाराती वहां पहुंचे, रात के करीब 11 बजे खेसारी लाल यादव का गाना नहीं बजाने पर मोहल्ले के लोगों और बारातियों के बीच विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ते हुए झगड़े में तब्दील हो गया, जब मोहल्ले के 50 से ज्यादा लोगों ने बारातियों को पीटना शुरू कर दिया और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया. उपद्रवियों ने ईंट और पत्थर भी फेंके, जिससे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य कुछ को हल्की चोटें आईं.

    दूल्हे के पिता ने FIR दर्ज कराई

    इस घटना के बाद बारातियों ने भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी भेजी गई और स्थिति पर काबू पाया गया. दूल्हे के पिता ने घटना के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसमें 50 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें कुछ को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Fir ईंट उपद्रवी खेसारी लाल यादव गाड़ी गाना घायल छपरा छपरा जिले छपरा सदर अस्पताल जांच तोड़फोड़ दूल्हे के पिता नामजद पत्थर पिटाई पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी बवाल बाराती बिहार भगवान बाजार थाना मोहल्ले के लोग विवाद शादी समारोह शीशे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया एरिया कमांडर लंबू
    Next Article पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, पाकिस्तान से आई ऑडियो कॉल

    Related Posts

    बिहार

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025
    बिहार

    CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 20 अहम फैसलों पर लगी मुहर

    June 17, 2025
    बिहार

    इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौ’त, डॉक्टर फरार

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इन एयरपोर्ट्स का होगा पुनर्विकास

    June 17, 2025

    जल संकट को लेकर बागबेड़ा विकास समिति ने DC को सौंपा ज्ञापन, कहा – तत्काल हो समाधान

    June 17, 2025

    रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 19 जून को नहीं, अब इस दिन होगा

    June 17, 2025

    भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- हो निष्पक्ष जांच

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.