Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…
    झारखंड

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: आदित्यपुर टोल ब्रिज पर सिक्योरिटी गार्ड और इंचार्ज से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार (नंबर JH05Z 5828) भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

    गिरफ्तार किए गए युवकों में सत्यम कुमार, सुजल कुमार सिंह, साहिल यादव (दो आरोपी इसी नाम से), और सचिन प्रसाद शामिल हैं। ये सभी हरहरगुट्टू के कृष्णापुरी और बाजार रोड के निवासी हैं।

    यह घटना 25 जुलाई को दोपहर करीब 3:45 बजे की है, जब आरोपी टोल ब्रिज के वीआईपी लेन से जबरन गुजरने का प्रयास कर रहे थे। जब ड्यूटी पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने पास दिखाने को कहा, तो आरोपियों ने हॉकी स्टिक और ब्रॉस बैट से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की के साथ पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर, सुषमा कुजूर, सुधांशु कुमार, आलमचंद्र महतो, विनोद टुडू और विपुल ओझा शामिल रहे।

    इसी दौरान आदित्यपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में फरार चल रहे आरोपी गोपाल सरकार को भी गिरफ्तार किया है। वह जीआर केस और आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एक कांड में वांछित था। उसे भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसकी गिरफ्तारी में अवर निरीक्षक सुरेश राम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

    Adityapur Adityapur Police Gopal Sarkar Arrest Harharguttu Residents Hockey Stick Attack Jamshedpur News Jharkhand crime Jharkhand Law and Order Judicial Custody police action Security Guard Assault Security Incharge Assault Swift Car Seized Toll Bridge Incident VIP Lane Clash
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…
    Next Article ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.