Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ताबड़तोड़ चली गोलियां, 16 नक्सली ढेर, दो जवान जख्मी
    क्राइम

    ताबड़तोड़ चली गोलियां, 16 नक्सली ढेर, दो जवान जख्मी

    Team JoharBy Team JoharMarch 29, 2025Updated:March 29, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नक्सली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sukma/Dantewada : छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर आज (शनिवार) सुबह से चल रही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए हैं. मुठभेड़ के दौरान DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है. यह मुठभेड़ केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली इलाके में हो रही है.

    DIG कमलोचन कश्यप ने बताया कि 16 नक्सलियों की बॉडी बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही, इंसास और SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं. जिससे यह साफ है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल थे. उन्होंने यह भी बताया कि इस ऑपरेशन में दो जवान जख्मी हुए हैं. जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है. मुठभेड़ अभी भी जारी है और जैसे ही ऑपरेशन खत्म होगा, सर्चिंग की जाएगी. इसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है. बता दें कि यह मुठभेड़ मार्च 2025 में बस्तर रेंज में हुए मुठभेड़ों की कड़ी में एक और घटना है, जिसमें अब तक 100 नक्सलियों को मारा गया है. 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया था.

    नक्सलवाद को समाप्त करने की केंद्र की रणनीति

    इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा की थी. इस डेडलाइन के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन और तेज हो गए हैं. 20 मार्च को बस्तर में दो बड़ी मुठभेड़ों में 30 नक्सली मारे गए थे. इनमें से 26 नक्सली बीजापुर में हुई मुठभेड़ में मारे गए, जिसमें DRG का एक जवान भी शहीद हुआ. वहीं, कांकेर जिले में हुई दूसरी मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर किया गया. इस पूरे ऑपरेशन के बीच, बस्तर क्षेत्र के लोग फायरिंग की आवाज सुनकर अपने घरों में छिप गए थे. सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित किया कि नक्सलियों के ठिकाने का सटीक पता लगाकर उन्हें घेर लिया जाए, और सरेंडर नक्सली के इनपुट ने यह ऑपरेशन सफल बनाया. यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के लगातार संघर्ष को दिखाता है, जो अब तक कई बड़ी सफलता प्राप्त कर चुके हैं.

    Also Read : राशन कार्ड E-KYC की बढ़ाई गई लास्ट डेट, जानिए नई तारीख

    Chhattisgarh crpf Dantewada drg encounter incident Jawans Keralapal killed Naxalism Naxals police security forces Sukma Upmapalli उपमपल्ली केरलापाल घटना छत्तीसगढ़ जवान दंतेवाड़ा नक्सलवाद नक्सली पुलिस मारे गए मुठभेड़ सुकमा सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराशन कार्ड E-KYC की बढ़ाई गई लास्ट डेट, जानिए नई तारीख
    Next Article PU छात्रसंघ चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

    Related Posts

    क्राइम

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.