Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में आतिशबाजी से स्क्रैप टाल में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान
    झारखंड

    जमशेदपुर में आतिशबाजी से स्क्रैप टाल में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2025Updated:October 21, 2025No Comments2 Mins Read13
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्क्रैप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में बीती देर रात एक स्क्रैप टाल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी।

    सूचना मिलते ही टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की कुल छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी मात्रा में स्क्रैप जलकर राख हो गया।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-21-at-10.04.46-AM.mp4

    पटाखे से आग लगने की आशंका

    प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पटाखा बताया जा रहा है। दीपावली के आसपास की गतिविधियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि किसी जलते हुए पटाखे या चिंगारी से स्क्रैप में आग भड़क गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि स्क्रैप टाल में काफी मात्रा में प्लास्टिक, कागज और अन्य ज्वलनशील सामान जमा था, जिस वजह से आग तेजी से फैली और विकराल रूप ले लिया।

    इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

    Also Read : बैंक डकैती का नामजद आरोपी था राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह, झारखंड पुलिस ने नॉमिनेशन बाद दबोचा

    A massive fire broke out at a scrap yard in Jamshedpur's Gwala Basti causing losses worth lakhs Fireworks caused a massive fire in a scrap yard in Jamshedpur जमशेदपुर के ग्वाला बस्ती में स्क्रैप टाल में भीषण आग जमशेदपुर में आतिशबाजी से स्क्रैप टाल में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबैंक डकैती का नामजद आरोपी था राजद प्रत्याशी सत्येंद्र साह, झारखंड पुलिस ने नॉमिनेशन बाद दबोचा
    Next Article दिवाली की रात छिन्नमस्तिका मंदिर का दिखा अद्भुत नजारा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.