Dhanbad : धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर माइन रेस्क्यू के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पुआल लदी एक चलती पिकअप गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
चलती गाड़ी में अचानक लगी आग
घटना बीती देर रात की है, जानकारी के मुताबिक पुआल लदी पिकअप झरिया रोड से धनबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन में आग लग गई। घटना झरिया थाना क्षेत्र की है। रात के समय सड़क पर आवाजाही भी कम थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान
आग लगते ही गाड़ी में मौजूद ड्राइवर और खलासी तुरंत सतर्क हुए और बिना देर किए सड़क पर कूद गए। उनकी सूझबूझ से दोनों की जान बच गई। अगर थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों ने की मदद, लेकिन नहीं बुझी आग
घटना के बाद ड्राइवर और खलासी ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी पिकअप गाड़ी जलकर नष्ट हो गई। गाड़ी को बचाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं।
कोई हताहत नहीं, कारणों की जांच जारी
इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है, जो एक राहत की बात है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
Also Read : MGM अस्पताल में चौथे तल्ले से कूदकर युवक ने दी जा’न, नशे का था आदि

