Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मोतिहारी : गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, 40 लोग झुलसे, 25 की हालत गंभीर
    क्राइम

    मोतिहारी : गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, 40 लोग झुलसे, 25 की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोतिहारी : मोतिहारी के पखनहिया गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया. आग लगने से करीब 40 लोग पूरी तरह से झुलस गए है. जिसमें 25 लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके मे हड़कंप मच गया है.

    बताया जा रहा है कि पखनहिया के वार्ड नम्बर 2 में स्थित अच्छे लाल साह के आवासीय घर में गैस सिलेंडर लीक हो रहा था जिसके बाद सिलेंडर को घर से बाहर निकाल दिया गया. फिर कुछ देर बाद सिलेंडर को वापस घर में लेजाकर गैस जलाया गया जिससे आग लग गई. आग पूरे घर में फैल गई और यह दर्दनाक हादसा हुआ. सभी घायलों रक्सौल इलाज के लिए ले जाया गया. थोड़ी देर बाद कुछ लोगों को बेतिया के जीएमसीएच भेजा गया तो वहीं कुछ लोगों को रक्सौल डंकन अस्पताल रेफर किया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. पलनवा पुलिस के सहयोग से रक्सौल, रामगढ़वा के साथ ही बेतिया GMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

    राहत कार्य में जुटी पुलिस

    पलनवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गांव में पहुंचकर राहत कार्य चला रही है. घायलों में अच्छेलाल साह, रंजन कुमार, मिथिलेश कुमार, काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, जगमति देवी, व्यास कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, राहुल कुमार, जोधा प्रसाद, लालू कुमार, संजू कुमार, मंजू प्रसाद, प्रदीप कुमार, पिंटू कुमार, कन्हैया कुमत, दीपक कुमार आदि शामिल है.

    बता दें कि अच्छेलाल साह के घर में गैस सिलेंडर रिसाव से आग लगी थी, जिसमें अच्छेलाल की पत्नी और उनकी बहू झुलसी हैं. वहीं बाकी लोग उन्हें बचाने की कोशिश में आग के चपेट में आ गए. वहीं पड़ोस के एक ही घर में चार लोग झुलसे हैं.

    इसे भी पढ़ें: सवारी से भरी टाटा मैजिक दुर्घटनाग्रस्त, 6 माह का बच्चा समेत अबतक 4 की मौत, कई घायल

    # news 40 people burnt 40 लोग झुलसे Bihar City News Current News Daily News Gas cylinder Johar Live Latest news Leak Local News Main News motihari News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज गैस सिलेंडर जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज न्यूज हेडलाइन बिहार मुख्य समाचार मोतिहारी रिसाव लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसवारी से भरी टाटा मैजिक दुर्घटनाग्रस्त, 6 माह का बच्चा समेत अबतक 4 की मौत, कई घायल
    Next Article तेलंगाना : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, 14 उम्मीदवारों का नाम शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड: विधानसभा मार्च में झड़प पर पुलिस का एक्शन, दावा- समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

    August 13, 2026
    क्राइम

    रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

    August 13, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026
    क्राइम

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026
    क्राइम

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.