Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में जीतेंद्र पासवान पर आज दर्ज होगी एफआइआर, देवघर में पोस्टेड है एक्जीक्यूटिव इंजीनियर
    झारखंड

    ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में जीतेंद्र पासवान पर आज दर्ज होगी एफआइआर, देवघर में पोस्टेड है एक्जीक्यूटिव इंजीनियर

    Team JoharBy Team JoharMarch 10, 2022Updated:March 10, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बच्ची की ह्यूमन ट्रैफिकिंग के आरोप में देवघर में पोस्टेड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान हिरासत में हैं। इस मामले में सीडब्ल्यूसी से निर्देश आने के बाद पुलिस एफआइआर दर्ज करेगी। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को जितेंद्र पासवान बच्ची को लेकर विमान से दिल्ली जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को हिरासत में लिया था। जबकि बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सौंप दिया था।

    झाड़ू-पोछा का काम कराने के लिए जबरन ले जा रहा था दिल्ली

    रांची एयरपोर्ट से ग्रामीण विकास विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जीतेंद्र पासवान के पास से रेस्क्यू की गई 15 साल की नाबालिग बच्ची का ट्रैफिकिंग हो रहा था। उसे झाड़ू-पोछा का काम कराने के लिए जबरन दिल्ली ले जाया जा रहा था। जबकि बच्ची को बीते पांच मार्च को ही देवघर से रांची लाया गया था। यहां चार दिनों तक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने अपने रातू रोड हेहल स्थित अपने घर पर रखा। यहां, झाड़ू पोछा भी करवाया गया। इसके बाद किसी डाक्टर साहब के पास दिल्ली भेजा जा रहा था। उक्त बातें पीड़िता ने बुधवार को सीडब्ल्यूसी के समक्ष अपने बयान में बताई। उसे एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया। बच्ची अपने बयान में बताई कि उसे जबरन दिल्ली ले जाया जा रहा था। उसे एयरपोर्ट ले जाया गया, इसके बाद फ्लाइट में बैठाया गया। फ्लाइट में बैठने के बाद बच्ची अचानक उठ गई और बोली मैं नहीं जाउंगी। इसके बाद इंजीनियर से थोड़ी नोंक-झाेंक भी हुई। इससे फ्लाइट के कर्मियों को शक हुआ तो, सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। इसबीच बच्ची को एक महिला ने मदद भी की।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजसीडीह में तालाब से मिला शव, जमीन विवाद में हत्या का शक
    Next Article 10 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची में डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन पर कार्यशाला, अधिकारियों को समझाए गए DPDP Act के प्रावधान

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : NHAI के DGM को डिमोट कर बनाया टेक्निकल असिस्टेंट, SC में डिस्टेंस लर्निंग डिग्री हुई थी रद्द

    September 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 सितंबर 1925 : चाईबासा में गांधी से मिले देवेंद्र नाथ सामंत, फिर संविधान सभा तक पहुंची सिंहभूम की आवाज

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई दर में दिल्ली को पछाड़ा, फिर भी झारखंड में महंगाई कम? समझिए NSO का यह पेंच पार्ट-2

    September 25, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली : अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप में बिहार का मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : रांची में डिजिटल डेटा प्रोटेक्शन पर कार्यशाला, अधिकारियों को समझाए गए DPDP Act के प्रावधान

    September 25, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : NHAI के DGM को डिमोट कर बनाया टेक्निकल असिस्टेंट, SC में डिस्टेंस लर्निंग डिग्री हुई थी रद्द

    September 25, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई हिंदी को आधिकारिक बनाने की PIL, कहा – अदालत के आदेश से नहीं तय होती भाषा

    September 25, 2026

    झारखंड : खूँटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’, एक महीने में बरामद किए 28 गुम और चोरी हुए मोबाइल

    September 25, 2026

    बिहार : पितृपक्ष मेले की भव्यता वीडियो में दिखाएं और जीतें 3 लाख रुपये, बिहार पर्यटन ने शुरू की खास प्रतियोगिता

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.