RIMS के डॉक्टर पर यौन शोषण का आरोप, थाना में प्राथमिकी दर्ज

रांची: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डॉक्टर पर दो लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. अब ये पूरा मामला थाना पहुंचा चुका है. आरोपी डॉक्टर कुश कुमार रिम्स के सर्जरी विभाग में कार्यरत हैं.

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के डॉक्टर कुश कुमार पर गंभीर आरोप लगा है. दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर उनसे शादी का झांसा देकर रंगरेलियां मना रहा था. एक लड़की के साथ पिछले 10 साल से संबंध था तो दूसरी लड़की के साथ 3 साल से रिलेशन में था.

इस बीच डॉक्टर कुश कुमार ने शादी भी कर ली. एक दिन डॉक्टर की पत्नी को पति द्वारा लड़कियों के साथ हुए व्हाट्सएप चैट की भनक लग गई. उन्होंने फौरन डॉक्टर के साथ हुई शादी की तस्वीर दोनों लड़कियों के साथ साझा कर दी. इसकी जानकारी मिलते ही दोनों लड़कियां आग बबूला हो उठीं.

दोनों ने डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर लंबे समय से यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बरियातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. लड़कियों ने आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर उनसे जबरन शारीरिक संबंध बनाता था और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता था.