Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»नशे के लिए सांप का जहर, विदेशी लड़कियाें वाली रेव पार्टी का खुलासा…बुरे फंसे बिग बॉस फेम एल्विश यादव, पांच गिरफ्तार
    क्राइम

    नशे के लिए सांप का जहर, विदेशी लड़कियाें वाली रेव पार्टी का खुलासा…बुरे फंसे बिग बॉस फेम एल्विश यादव, पांच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2023Updated:November 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नोएडा : यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. जहां एल्विश यादव व उनके साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसके अनुसार एल्विश और उनके साथी नोएडा में रेव पार्टी करते थे, जहां प्रतिबंधित सांपों के जहर का इस्तेमाल करने के अलावा विदेशी लड़कियां भी बुलाए जाने की बात कही गई है. एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ भी केस दर्ज किया है. हालांकि, वह मौके पर मौजूद नहीं थे.

    20 एमएल जहर व 9 जिंदा सांप बरामद

    स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए हैं. जिनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक रेट स्नेक शामिल हैं. इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था. एल्विश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है.

    स्टिंग ऑपरेशन में हुआ खुलासा

    बीजेपी सांसद मेनका गांधी की ओर से संचालित संस्था पीएफए के एक अधिकारी को नोएडा और एनसीआर के फॉर्म हाउसेज में सांपों के जहर से रेव पार्टी की सूचना मिली थी. पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने एल्विश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें खबर मिली थी कि यूट्यूबर इन फॉर्म हाउस में वीडियो शूट कराते 5/6 और रेव पार्टी की जाती है, जिसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता है. उनका आरोप है कि एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया और नोएडा में रेव पार्टी करने और सांपों के जहर का प्रबंध करने को कहा. कथित तौर पर एल्विश ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया और उनका नाम लेकर बात करने को कहा. इसके बाद राहुल से बात की गई तो वह रेव पार्टी के लिए तैयार हो गया. राहुल ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को सेक्टर 51 के सेवरोन होटल में पहुंचने की बात कही. इधर डीएफओ नोएडा को सूचना दी गई थी. जैसे ही राहुल और उसकी टीम के लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रैप करने के लिए खड़े लोगों ने उनसे बात की और सांप दिखाने को कहा. सांप देखने के बाद नोएडा सेक्टर 49 पुलिस और क्षेत्रीय वन अधिकारी दादरी को सूचना दी गई. पुलिस ने सभी सभी आरोपियों को दबोच लिया. आरोपियों की पहचान राहुल, टीनाथ, जयकरन, नारायण, रविनाथ के रूप में हुई है.

    इसे भी पढ़ें : महुआ मोइत्रा से ब्वॉयफ्रेंड पर पूछा होगा सवाल तो ले लूंगा सन्यास, निशिकांत दुबे का ओपन चैलेंज

    #National News FIR against 6 including Elvish Yadav Foreign girls' party Johar Live Noida News snake venom case YouTuber and Bigg Boss winner एल्विश यादव एल्विश यादव समेत 6 पर एफआईआर जोहार लाइव नेशनल न्यूज नोएडा न्यूज यूट्यूबर व बिग बॉस विजेता विदेशी लड़कियों की पार्टी सांपों का जहर मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहुआ मोइत्रा से ब्वॉयफ्रेंड पर पूछा होगा सवाल तो ले लूंगा सन्यास, निशिकांत दुबे का ओपन चैलेंज
    Next Article इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कंपनी को फॉरेस्ट लैंड के बदले विभाग को देने होंगे 5 गुणा जमीन : DFO

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.