Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»फिल्में होंगी टीचर: IIM रांची ने शुरू किया सिनेमा-आधारित MBA कोर्स
    झारखंड

    फिल्में होंगी टीचर: IIM रांची ने शुरू किया सिनेमा-आधारित MBA कोर्स

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईआईएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आईआईएम रांची ने MBA छात्रों के लिए एक अनोखा पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें छात्रों को किताबों की बजाय फिल्मों के जरिए लीडरशिप, बिजनेस मैनेजमेंट, ग्लोबलाइजेशन, क्रॉस कल्चर मैनेजमेंट और रिस्क लेने जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाएंगी।

    संस्था के प्रोफेसर डॉ. विकास के अनुसार, आज के डिजिटल युग में छात्र किताबों की तुलना में डिजिटल माध्यमों से अधिक सीखना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा एक ऐसा प्रभावी माध्यम है, जिससे छात्र आसानी से और रुचि के साथ सीख सकते हैं।

    सिनेमा से पढ़ाई: किताबों से ज्यादा रोमांचक

    डॉ. विकास ने बताया कि फिल्में कठिन विषयों को आसान और रोचक बना देती हैं। उदाहरण के तौर पर फिल्म ‘गुरु’ के जरिए यह दिखाया जाता है कि कैसे एक छोटे गांव का लड़का बड़े बिजनेस साम्राज्य की नींव रखता है। इस फिल्म से छात्रों को रिस्क लेने, चुनौतियों का सामना करने और बिजनेस में खुद को स्थापित करने जैसे पहलुओं को समझने में मदद मिलती है।

    एक दृश्य, कई कहानियां

    इस कोर्स की खासियत यह है कि एक ही फिल्म सीन पर अलग-अलग छात्रों की अलग राय होती है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि एक ही स्थिति को लोग अलग-अलग तरीके से कैसे देखते हैं। क्लास में इस प्रक्रिया से हेल्दी डिस्कशन भी होता है।

    खास फिल्मों का चयन

    कोर्स में इस्तेमाल होने वाली फिल्में पहले से तय सूची के आधार पर चयनित की जाती हैं।

    • ‘चक दे इंडिया’ से छात्रों को लीडरशिप की सीख दी जाती है।
    • द फाउंडर से बिजनेस स्ट्रेटजी सिखाई जाती है
    • द लंच बॉक्स से कल्चर डाइवर्सिटी को समझाया जाता है
    • ‘लगान’ फिल्म के जरिए छात्र क्रॉस कल्चर और भाषा से जुड़ी समस्याओं को समझते हैं।

    डॉ. विकास ने कहा कि फिल्में देखने में तीन-चार घंटे तो लगते हैं, लेकिन किताब पढ़ने में इतनी देर ध्यान बनाए रखना मुश्किल होता है। ऐसे में सिनेमा छात्रों में सीखने की रुचि और समझ को बढ़ाता है।

    आईआईएम रांची का यह प्रयास शिक्षा में डिजिटल बदलाव और अनुभव आधारित सीखने की दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    Also Read : अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार, मशहूर कोरियोग्राफर से मांगी थी रंगदारी

    business skills Chak De India cross-cultural management Digital Education experiential learning film-based courses Guru film healthy discussions IIM Ranchi Lagaan film Leadership Training learning from cinema management courses MBA studies MBA पढ़ाई student interest अनुभव आधारित सीखना क्रॉस कल्चर मैनेजमेंट गुरु फिल्म चक दे इंडिया छात्रों की रुचि डिजिटल शिक्षा फिल्म आधारित कोर्स बिजनेस स्किल्स मैनेजमेंट कोर्स लगान फिल्म लीडरशिप सीखना सिनेमा से शिक्षा हेल्दी डिस्कशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचारधाम यात्रा 19 अप्रैल से होगी शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगा अधिक समय
    Next Article जयंती पर याद किए गए नेताजी, रांची डीसी और एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.