Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित आरबीटीएस मेडिकल कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच जोरदार मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रों का आरोप है कि कुछ बाहरी युवक अक्सर कॉलेज में आकर परेशानी खड़ी करते हैं और इसी वजह से विवाद बढ़ा।
मारपीट कॉलेज की छुट्टी के समय हुई, जिसके बाद परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी भी पक्ष ने अभी तक पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी है। वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान लिए जाएंगे।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कुमार रविंदर सिंह ने बताया कि कॉलेज के ही एक छात्र ने बाहरी लड़कों को बुलाकर मारपीट करवाई। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को बुलाकर बातचीत की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई तय है।
छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि बाहरी तत्वों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।
Also Read : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन
Also Read : झारखंड में शीतलहर का असर, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे


