Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»महिला किरायेदार ने की थी मकान मालिक की ह’त्या, पुलिस को बताई वजह…
    क्राइम

    महिला किरायेदार ने की थी मकान मालिक की ह’त्या, पुलिस को बताई वजह…

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के बीएस सिटी थाना क्षेत्र की को-ऑपरेटिव कॉलोनी में 11 मई को हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्लॉट नंबर 192ए में रहने वाले कलिका राय की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक का शव उनके बिस्तर पर अर्धनग्न और खून से लथपथ हालत में मिला था। उनका चेहरा किसी भारी और भोथरे हथियार से बुरी तरह कुचला गया था।

    घटना की सूचना मिलते ही बीएस सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पुत्र विनय कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) का गठन किया।

    छेड़छाड़ से तंग आकर रूना देवी ने मकान मालिक को उतारा मौत के घाट

    जांच के क्रम में SIT ने फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी महिला किरायेदार रूणा देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या स्वीकारते हुए बताया कि मकान मालिक कलिका राय उसे बार-बार परेशान करते थे और छेड़छाड़ करते थे। 11 मई की रात जब कलिका राय ने उसे मछली देने के बहाने बुलाया और गलत हरकत की, तो विरोध स्वरूप उसने रसोई से लोढ़ा उठाकर उनके सिर और चेहरे पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद रूणा देवी ने मकान में ताला लगाकर चाभी बाहर फेंक दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोढ़ा, खून से सनी नाईटी, मोबाइल फोन और घर की चाभी बरामद की है। आरोपी रूणा देवी, पति नवल ठाकुर, निवासी दूंदी बाजार, अंसार साइकिल दुकान के पास, बीएस सिटी, बोकारो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Also Read : शहीद जवान रामबाबू प्रसाद का पार्थिव शरीर आज पहुंच सकता है सिवान

    Also Read : नाला निर्माण विवाद में युवक की पीट-पीटकर ह’त्या, पिता जख्मी

    Attack with Pestle blood-soaked Bokaro bokaro crime BS City police station Co-operative Colony Jharkhand news Kalika Rai murder Murder case murder investigation Plot Number 192A Police Probe Semi-nude Body sensational crime shocking incident अर्धनग्न शव कलिका राय को-ऑपरेटिव कॉलोनी खून से लथपथ झारखंड समाचार दिल दहला देने वाली घटना पुलिस जांच प्लॉट नंबर 192ए बीएस सिटी थाना बोकारो बोकारो क्राइम लोढ़ा से हमला सनसनीखेज वारदात हत्या हत्या केस हत्या जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM ने भागलपुर को दी 208.62 करोड़ के 48 विकास योजनाओं की सौगात
    Next Article केंद्र सरकार ने ‘4पीएम’ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश लिया वापस

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.