Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»तानों से तंग भतीजे ने की फुफू की हत्या, नदी में फेंकी टांगी, कपड़ों के सुराग से पुलिस ने दबोचा
    क्राइम

    तानों से तंग भतीजे ने की फुफू की हत्या, नदी में फेंकी टांगी, कपड़ों के सुराग से पुलिस ने दबोचा

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2026Updated:April 12, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हत्या
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के जेटेया थाना इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही फुफू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से फुफू के तानों से परेशान था और इसी गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

    ऐसे सामने आया पूरा मामला

    मामले की शुरुआत तब हुई जब राकेश सिंकु ने अपनी फुफू टुरिया गगराई की हत्या को लेकर जेटेया थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जल्द ही एक छापेमारी टीम बनाई गई।

    कपड़ों से मिला सुराग, आरोपी तक पहुंची पुलिस

    जांच के दौरान घटनास्थल से हरे रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की पैंट बरामद हुई। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि ये कपड़े गांव के ही गागा गगराई के हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    घात लगाकर टांगी से किया हमला

    आरोपी ने बताया कि 9 अप्रैल की रात वह टांगी लेकर पहले से ही रास्ते में छिपकर बैठ गया था। जैसे ही टुरिया गगराई वहां पहुंचीं, उसने उन पर हमला कर दिया। पहले पेट में वार किया, फिर सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी।

    शव को छिपाया, हथियार नदी में फेंका

    हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर खेत में छिपा दिया और वारदात में इस्तेमाल टांगी को कुचिका नदी में फेंक दिया। बाद में पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नदी से टांगी बरामद कर ली।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी

    पुलिस ने आरोपी गागा गगराई को गिरफ्तार कर लिया है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल से खून लगे कपड़े, मिट्टी और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

    Also Read : रांची सदर अस्पताल में 305 बच्चों की हार्ट स्क्रीनिंग, 101 को सर्जरी की जरूरत

    accused arrested Jharkhand aunt murder by nephew axe murder case India Breaking news Jharkhand Crime news family dispute murder Gaga Gagrai homicide case India Jeteya police station jharkhand crime news Latest news police investigation Jharkhand Rural Crime India Turia Gagrai case West Singhbhum murder case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सदर अस्पताल में 305 बच्चों की हार्ट स्क्रीनिंग, 101 को सर्जरी की जरूरत
    Next Article गिरिडीह एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.