Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बेटियों को बाजार भेज पिता ने लगाई फांसी, पत्नी से अलग रहने पर था परेशान
    झारखंड

    बेटियों को बाजार भेज पिता ने लगाई फांसी, पत्नी से अलग रहने पर था परेशान

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2020Updated:August 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र में 52 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कीताडीह पोस्ट ऑफिस रोड में रहने वाले 52 वर्षीय कमलदीप नाम के व्यक्ति ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान मृतक की दोनों बेटियां बाजार गई हुई थी। पत्नी कई दिनों से मायके में रह रही थी।इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

    जानकारी के मुताबिक कमलदीप का उसकी पत्नी से पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। जिसके कारण कमलदीप तनाव में रहता था। कमलदीप की दो बेटियां उसके साथ उसके घर में रहती थी। मंगलवार सुबह में ही कमलदीप आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बेटियों को इसकी भनक लग गई थी, जिसके बाद दोनों बेटियों ने अपने पिता को समझाया था। मामले की जानकारी देते हुए परसुडीह थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमलदीप ने अपनी दोनों बेटियों को किसी काम से बाजार भेजकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू के तीन मजदूरों की केरल में मौत, अन्य श्रमिकों ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article झारखंड के 6 मीडिल स्कूल होंगे हाई स्कूल, चाईबासा के टाटा कॉलेज कॉलोनी स्कूल भी शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026
    Latest Posts

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    धोनी की अफवाह, फ्री एंट्री, बंद गेट और भगदड़… JSCA स्टेडियम में कैसे मच गया बवाल

    June 24, 2026

    राम मंदिर घोटाला : चढ़ावे से जमीन तक, कैसे फंसा पूरा मामला

    June 24, 2026

    24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

    June 24, 2026

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.