बोकारो: चास थाना क्षेत्र के शांति नगर में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई. मयंक राज को पिता मनोज कुमार साइकिल के पीछे बैठकर स्कूल से घर ले जा रहे थे. इसी दौरान मिट्टी लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर के चपेट में साइकिल आ गया. जिससे साइकिल पर सवार बच्चा ट्रैक्टर की तरफ गिर गया. ट्राली के चक्के से दब कर उसकी मौत हो गई. मृतक अपने पिता का एकलौता पुत्र था. तीन बहन के बाद घर में पुत्र का जन्म हुआ था. घटना के बाद पिता और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़कर चास पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.
बेटे को स्कूल से लेकर पिता जा रहे थे घर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleश्रमिक संगठनों की 5 अक्टूबर से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

