Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 May, 2025 ♦ 12:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से किसान बनेंगे सशक्त, झारखंड होगा समृद्ध : वर्णवाल
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना से किसान बनेंगे सशक्त, झारखंड होगा समृद्ध : वर्णवाल

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    10 अगस्त को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लाभुकों को मिलेगी पहली किश्त

    35 लाख किसानों में पहले चरण में 15 लाख किसानों के खाते में मिलेगी पहली किश्त की राशि

    मुख्यमंत्री  रघुवर दास की सबसे अहम् प्राथमिकता गांव और किसान है। राज्य के 35 लाख किसानों के बीच खाते में केंद्र और राज्य के द्वारा 5000 करोड़ की राशि बंटेगी। राज्य सरकार इसमें 3000 करोड़ की राशि वितरित करेगी। आगामी 10 अगस्त को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ होगा। पहले चरण में लगभग 15 लाख किसानों को इसका लाभ देने का लक्ष्य है। किसानों को उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई जानी है। लाभुक किसानों के निर्धारित सॉफ्टवेयर में डेटा इंट्री कर अपलोडिंग हर हाल में सुनिश्चित जाये। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने आज सूचना भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्त को ये निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपायुक्तों से कहा कि वे किसानों और उसके कृषि योग्य जमीन से जुड़े रिकॉर्ड्स के पीएमएफएफ डेटा इंट्री के लंबित मामलों को निपटाएं, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ दिया जा सके। गौरतलब है कि इस योजना के तहत् प्रति एकड़ किसानों को पांच हजार रुपए दिए जाएंगे, जो अधिकतम 5 एकड़ के लिए  25000 होगा।

    लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सस्पेंड

    डॉ वर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का लाभ हर हाल में किसानों को मिलना चाहिए। इस योजना के लाभुकों में किसानों का नाम दर्ज करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी सस्पेंड किए जाएंगे। इस तरह के मामलों का निपटारा अविलंब करने के लिए आवश्यकतानुसार कैंप लगाकर अथवा शिफ्ट में कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि 3 अगस्त को वे इस मामले की फिर से समीक्षा करेंगे।

    किसानों को लाभ पहुंचाना पुण्य का है काम

    कृषि विभाग की सचिव मती पूजा सिंघल ने समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्तों व अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के विकास व उनकी आय को दोगुना करने का लक्ष्य हर हाल में हासिल करना है। यह तभी संभव है, जब हम किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

    इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के 35 लाख किसानों को आर्थिक सहायता दिया जाना है।पहले चरण में 15 लाख किसानों को इस योजना के लिए चयनित किया गया है। इन किसानों को इस महत्वकांक्षी योजना को लाभ पहुंचाना पुण्य का काम है। अतः इसे सर्वोपरि प्राथमिकता देते हुए किसानों तक इसका फायदा सुनिश्चित करने में अहम योगदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के लिए किसानों के डेटा इंट्री के लॉग-इन में अगर किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो वे कृषि विभाग से संपर्क करें, ताकि सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से तैयार की कई सॉफ्टवेयर में खामियों को दूर किया जा सके।

    वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक में कृषि विभाग के निदेशक  छवि रंजन, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड ई-गवर्नेंस विभाग के निदेशक  उमेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: नक्सली इंदल पासवान गिरफ्तार
    Next Article ग्रामीण के मुकाबले शहरी क्षेत्र में रिफिलिंग का औसत बेहतर : सरयू राय

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    May 22, 2025
    झारखंड

    BREAKING : IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में इलाजरत

    May 22, 2025
    क्राइम

    केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    May 22, 2025
    Latest Posts

    वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    May 22, 2025

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    May 22, 2025

    अब इंसान नहीं गूगल और AI के खिलाफ चलेगा मुकदमा…

    May 22, 2025

    BREAKING : IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में इलाजरत

    May 22, 2025

    केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    May 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.