Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तीन दिवसीय किसान मेले का समापन, किसानों को किया गया पुरस्कृत
    झारखंड

    तीन दिवसीय किसान मेले का समापन, किसानों को किया गया पुरस्कृत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा नेताजी स्टेडियम, नाला में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आज समापन हुआ. जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार की देखरेख व पर्यवेक्षण में मेले की संपूर्ण कार्यवाही और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुई. बता दें कि बुधवार को बारिश के बावजूद भी किसानों में काफी उत्साह देखी गई. वहीं इस समापन दिवस कार्यक्रम के दौरान मेले में लगे सभी स्टॉल का मूल्यांकन भी किया गया. इसके अलावा फसलों में लगने वाले विभिन्न बीमारियों के रोकथाम, कीटनाशक दवा व अन्य तकनीकी जानकारी भी दी गई. साथ ही टेक्निकल सेशन के दौरान उन्नत तकनीक से कृषि पद्धति के बारे में भी जानकारी दी गई.

    मालूम हो कि जिला स्तरीय किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में किसानों द्वारा उत्पादित सरसों, गेहूं, चना, अरहर, मकई, गजार, मूली, शलजम, प्याज, कदीमा, आलू, बंदा गोभी, फूल गोभी के अलावा फलों में अमरूद, नींबू, संतरा, केला, कटहल, मशरूम, विभिन्न प्रकार के फलों का दो पौधा जड़ सहित प्रदर्शनी में लगी थी. आज मेले के अंतिम व समापन दिवस में सभी किसानों के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी को वापस भी किया गया. मौके पर प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा संजय कुमार सिंह, नाला बीटीएम सुजीत कुमार सिंह सहित सभी प्रखंड के बीटीएम तथा किसान अपने उत्पादित प्रादर्श के साथ मौजूद थे. इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जामताड़ा लव कुमार, केवीके कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार, डिप्टी पीडी संजय कुमार सिंह, बीटीएम जामताड़ा इकबाल हुसैन, बीटीएम नाला सुजीत कुमार के द्वारा उपस्थित किसानों को कृषि से संबंधित टेक्निकल सेशन में आईपीएम नाशी जीव प्रबंधन व पौधों में लगने वाले रोग एवं उपचार के बारे बताया गया.

    समापन दिवस पर किसानों के बीच भी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें कृषि से संबंधित विभिन्न प्रश्न किसानों से पूछे गए. आज कार्यक्रम के अंत में प्रखंड प्रमुख कलावती मुर्मू एवं अन्य अधिकारियों के कर कमल द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र व सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी रिजवान अंसारी, पूर्व उप प्रमुख बोमनाथ मंडल, पूर्व उप प्रमुख सह प्रगतिशील किसान विमल कांति घोष, निर्मल माजी, सिमंत मुखर्जी, बीटीएम नारायणपुर सिमावती सिंह, बीटीएम हिमांशु दास,बीटीएम कर्माटांड विजय कुमार, बीटीएम कुंडहित नरेश प्रसाद साह, बीटीएम फतेहपुर अमीर हेम्ब्रम, लेखापाल रणधीर कुमार, आत्मा लेखापाल गणेश कुमार पूर्ण चंद्र मंडल, मंत्री राम मंडल, अजय कुमार मंडल, मिलन राणा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, कर्नाटक से लड़ेंगे अजय माकन

    अरहर आज की खबर आलू कदीमा करंट न्यूज किसान मेला कृषि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गजार गेहूं चना जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड सरकार झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्याज फूल गोभी बंदा गोभी मकई मुख्य समाचार मूली लेटेस्ट न्यूज शलजम सरसों सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोयला कारोबारी अभिषेक हत्याकांड का राज खोलेगा भीखन गंझू, पूछताछ के लिए रांची पुलिस ने लिया रिमांड पर
    Next Article 23 फरवरी से जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट, जाने क्या है टिकट की कीमत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.