Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव, आंसू गैस के गोलों की बरसात
    ट्रेंडिंग

    किसान आंदोलन: शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच टकराव, आंसू गैस के गोलों की बरसात

    Team JoharBy Team JoharDecember 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली से लगे शंभू बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है. पुलिस ने किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. इस बीच, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका जत्था शंभू बॉर्डर पर पहुंच चुका है और उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि यदि वे आगे बढ़ने से पहले किसानों की आईडी जांच करना चाहते हैं, तो उन्हें इस बारे में स्पष्ट रूप से बताना चाहिए.

    पंढेर ने कहा, “हमने अनुशासन दिखाया है और आगे भी दिखाते रहेंगे. आज आंसू गैस का अधिक उपयोग किया जा रहा है, क्योंकि हवा का रुख हमारी ओर है. हम किसी भी प्रकार की कुर्बानी के लिए तैयार हैं. समाधान पीएम के पास है, या तो वे समस्याओं का समाधान करें या हमें दिल्ली मार्च करने दें.”

    वहीं, हरियाणा और पंजाब के शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी चौकसी है. किसान, जो MSP पर कानून बनाने की मांग को लेकर पिछले 300 दिनों से धरने पर बैठे हैं, आज दिल्ली कूच के लिए निकल पड़े हैं. किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने थ्री लेयर बेरिकेड्स, लोहे के कंटेनर, सड़क पर मोटी-मोटी कीलें और वाटर कैनन का इंतजाम किया है. इसके अलावा, इंटरनेट बंद कर दिया गया है और मीडिया को 1 किलोमीटर पहले ही रोकने का आदेश जारी किया गया है. किसान आंदोलन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और दोनों पक्षों के बीच इस टकराव को लेकर अभी कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है.

    MSP आईडी जांच आंदोलन आंसू गैस इंटरनेट बंद कानून किसान आंदोलन किसान जत्था किसान नेता कुर्बानी टकराव दिल्ली कूच धरना पंजाब पीएम पुलिस बेरिकेड्स मीडिया वाटर कैनन शंभू बॉर्डर समाधान सरवन सिंह पंढेर सुरक्षा व्यवस्था हरियाणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिजली लाइन काटने का देता था झांसा, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article रफ्तार ने ली फिर एक जान, आक्रोशित लोगों ने फूंक डाली कार, पुलिस को भी दौड़ाकर भगाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    क्राइम

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Latest Posts

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.