Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»चर्चित मुंशी ह’त्याकांड का खुलासा, पांच धराये
    क्राइम

    चर्चित मुंशी ह’त्याकांड का खुलासा, पांच धराये

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुंशी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : लातेहार में चर्चित मुंशी हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में भुवनेश्वर सिंह, रमेश सिंह, छोटेलाल उरांव, रामचंद्र उरांव और सनोज उरांव शामिल हैं। सभी अपराधी लातेहार के भूसुर पंचायत के रहने वाले हैं। अपराधियों के पास से तीन देशी राइफल तथा हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद किया गया। इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।

    एसपी कुमार गौरव ने बताया कि बीते 26 दिसंबर को अपराधियों ने औरंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य में मुंशी और नाइट गार्ड के रूप में कार्य कर रहे ग्रामीण बाल गोविंद साहू की हत्या धारदार हथियार से मारकर कर दी थी। हत्या के बाद अपराधियों ने एक उग्रवादी संगठन के नाम पर पर्चा भी फेंका था। हालांकि पुलिस की छानबीन में पता चला कि घटना को इन अपराधियों ने अंजाम दिया था। इसमें उग्रवादियों का कोई हाथ नहीं। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके पास से तीन देशी राइफल और टांगी भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया था।

    छापेमारी दल में डीएसपी अरविंद कुमार के अलावे पुलिस इंस्पेक्टर दुलड़ चौड़े, सब इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार उपाध्याय, भागीरथ पासवान, मनोज कुमार रमाकांत गुप्ता, राहुल सिंह, सुरेंद्र कुमार महतो समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

    Also Read : वंदे भारत स्लीपर को लेकर रेल मंत्री का दावा- 180 की स्पीड में एक बूंद पानी नहीं छलका

    Also Read : BPSC आंदोलन में इस सुपरस्टार ने मारी एंट्री

    Also Read : ससुराल में इस हाल में मिली Pregnant बहु

    Also Read : JSSC-CGL पेपर लीक मामले में CID ने दर्ज की एक और FIR

    Also Read : दिनदहाड़े युवक को मा’री गो’ली, फोन आने पर घर से निकला था बाहर

    Famous Munshi murder case solved five arrested चर्चित मुंशी हत्याकांड का खुलासा पांच धराये
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNIA के शिकंजे में बच्चा सिंह, पूछताछ के बाद गिरफ्तार
    Next Article सोना कारोबारियों को SDPO की नसीहत… जानिये क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.