Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»महिला की डेड बॉडी के साथ पांच दिन तक फ्लैट में रहे परिजन, बदबू फैली तो खुली पोल
    झारखंड

    महिला की डेड बॉडी के साथ पांच दिन तक फ्लैट में रहे परिजन, बदबू फैली तो खुली पोल

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कुंए
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित कौआबांध के वास्तु विहार सोसाइटी में एक फ्लैट से 40 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लिपिका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत करीब पांच दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन परिजन उसी फ्लैट में शव के साथ रह रहे थे।

     कई दिनों तक घर में ही पड़ा रहा शव

    पुलिस के अनुसार, लिपिका कुमारी वर्ष 2022 से अपने परिजनों के साथ इस फ्लैट में रह रही थीं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि उनकी मौत 8 अप्रैल को ही हो गई थी। बीमारी से मौत की बात कही जा रही है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि परिजनों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार की कोई तैयारी की। शव कई दिनों तक घर में ही पड़ा रहा और घर के लोग सामान्य तरीके से आते-जाते रहे।

    बदबू से हुआ खुलासा

    फ्लैट से कई दिनों से हल्की बदबू आ रही थी, जिसे आसपास के लोगों ने नजरअंदाज कर दिया। रविवार शाम तक बदबू इतनी तेज हो गई कि लोगों को शक हुआ। देर रात स्थिति असहनीय होने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

    दरवाजा खुलते ही चौंक गई पुलिस

    सूचना पर पहुंची गोविंदपुर थाना पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। महिला का शव पूरी तरह सड़ चुका था। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    परिजन सवालों के घेरे में, जांच जारी

    घटना के बाद परिजनों की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

    Also Read : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर, मुरी-चांडिल लाइन हो सकता है अपग्रेड

    Breaking news Jharkhand decomposed body flat Dhanbad dead body case Dhanbad Latest News family under suspicion Govindpur police case India crime news today jharkhand crime news Latest news Lipika Kumari death shocking incident Jharkhand SNMMCH postmortem case Suspicious Death India Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेल यात्रियों के लिए राहत की खबर, मुरी-चांडिल लाइन हो सकता है अपग्रेड
    Next Article बोकारो ट्रेजरी केस : घोटाले की रकम 8 करोड़ पार, और बढ़ने की आशंका

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.