Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नगर निगम की आड़ में रंगदारी, दो आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    नगर निगम की आड़ में रंगदारी, दो आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रंगदारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम की आड़ में रंगदारी वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने रांची रोड स्थित रेड़मा इलाके में कार्रवाई करते हुए रंगदारी वसूलते हुए एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची रोड रेड़मा क्षेत्र में कुछ लोग नगर निगम का नाम लेकर मालवाहक और यात्री वाहनों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। मौके से एक युवक को रंगदारी वसूलते हुए पकड़ा गया। उसकी पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया गांव निवासी मनीष कुमार दुबे के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

    इसी क्रम में पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। सदर थाना की पुलिस ने छतरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से आरोपी सुरेन्द्र दास को गिरफ्तार किया। सुरेन्द्र पर आरोप है कि उसने मजदूरों से काम कराने के बाद उन्हें मेहनताना नहीं दिया। वर्ष 2023 में उसने कई मजदूरों को काम के लिए विशाखापट्टनम भेजा था, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि नगर निगम की आड़ में होने वाली अवैध वसूली और मजदूरों के शोषण के मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी।

    Also Read : ADG मनोज कौशिक और SSP राकेश रंजन ने NLU कांके पुलिस आउटपोस्ट का किया उद्घाटन

    Extortion under the guise of municipal corporation work; two accused arrested. दो आरोपी गिरफ्तार नगर निगम की आड़ में रंगदारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleADG मनोज कौशिक और SSP राकेश रंजन ने NLU कांके पुलिस आउटपोस्ट का किया उद्घाटन
    Next Article आजादनगर छिनतई कांड का खुलासा : दो युवक गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.