Ranchi : विधि व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने की दिशा में रांची पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। आज रांची के नवनिर्मित NLU कांके पुलिस आउटपोस्ट का उद्घाटन ADG मनोज कौशिक ने SSP राकेश रंजन की मौजूदगी में किया।
इस नए पुलिस आउटपोस्ट से न केवल छात्रों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि पुलिस तक आमजन की पहुंच भी और आसान होगी। इसके माध्यम से यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, शहर में सिटी सीलिंग और अपराधियों के गमनागमन पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। साथ ही, रिंग रोड और उसके आसपास होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा दुर्घटना के बाद त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने में भी यह आउटपोस्ट महत्वपूर्ण साबित होगा।
SSP रांची ने इस ओपी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की तैनाती की है। ADG ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्ती, छात्रों और स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और जनोन्मुखी पुलिसिंग को प्राथमिकता दी जाए। रांची पुलिस का यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा और जनता के विश्वास को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।
Also Read : पाकुड़ कोर्ट से फरार दो दोषी गिरफ्तार, खरियोपाड़ा से पुलिस ने दबोचा
Also Read : हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फा’यरिंग मामले में 10 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद


