Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 4:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»नाइजीरिया की तेल रिफाइनरी में विस्फोट, 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका
    विदेश

    नाइजीरिया की तेल रिफाइनरी में विस्फोट, 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अबुजा: दक्षिण-पूर्व नाइजीरिया में एक अवैध तेल रिफाइनरी में विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है. एक स्थानीय तेल अधिकारी ने रविवार को कहा कि घटनास्थल पर शवों की तलाश तेज कर दी गई है और दो लोगों के विस्फोट में शामिल होने का संदेह है. नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने एक बयान में विस्फोट को तबाही और राष्ट्रीय आपदा बताया है. राज्य के अधिकारियों ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इमो राज्य के ओहाजी-एग्बेमा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में शुक्रवार की रात विस्फोट दो ईंधन भंडारण क्षेत्रों में आग लगने से हुआ था, जहां 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे.

    एक अधिकारी ने बताया कि दर्जनों मजदूर आग की चपेट में आ गए जबकि कईयों ने जंगल में भागकर बचने की कोशिश की. इमो के पेट्रोलियम संसाधन आयुक्त गुडलक ओपियाह ने बताया, इस आपदा में मरने वालों की संख्या 100 के आसपास है. कई लोग जलने के बाद झाड़ियों की तरफ भागे और वहां उनकी मौत हो गई. इमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान इमेलुम्बा ने कहा, अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन दो संदिग्ध आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. हालांकि उन्होंने संदिग्धों की पहचान जाहिर नहीं की है. उन्होंने बताया कि धमाके में मारे गए लोगों को सामूहिक रूप से दफनाने की योजना बनाई जा रही है और उनमें से कई की पहचान नहीं की जा सकती.

    एक प्रवक्ता के अनुसार नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने देश के सुरक्षा बलों को दक्षिणी नाइजीरिया के कई हिस्सों में अवैध रूप से संचालित की जा रही रिफाइनरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. हालांकि नाइजीरिया अफ्रीका में कच्चे तेल का सबसे बड़ा उत्पादक है, लेकिन कई सालों से इसकी तेल उत्पादन क्षमता में गिरावट आई है. नाइजीरिया में जनवरी 2021 और फरवरी 2022 के बीच कम से कम 3 बिलियन डॉलर का कच्चा तेल चोरी हुआ.

    अवैध ऑपरेटर अक्सर दूरदराज के क्षेत्रों में रिफाइनरियों की स्थापना करके नियामकों से बचते हैं. इमो स्टेट कमिश्नर डेक्लन एमेलुम्बा ने कहा कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस दो संदिग्धों की तलाश कर रही है. विस्फोट में मारे गए लोगों के लिए सामूहिक दफन की योजना बनाई जा रही है, जिनमें से कईयों की पहचान करना भी मुश्किल है. पर्यावरण अधिकारियों ने कहा कि अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में ऐसी आपदाएं एक नियमित घटना है, जहां 33% गरीबी और बेरोजगारी ने लाखों युवाओं को आपराधिक गतिविधियों में जाने को मजबूर कर दिया है. अवैध रिफाइनरियों का संचालन इमो राज्य में उतना लोकप्रिय नहीं है जितना कि तेल समृद्ध नाइजर डेल्टा क्षेत्र में है.

    जहां के आतंकवादी तेल पाइपलाइनों को उड़ाने और पेट्रोलियम कंपनियों के श्रमिकों के अपहरण के लिए कुख्यात हैं. नाइजीरिया के रक्षा विभाग ने कच्चे तेल की चोरी की रोकथाम के लिए एक टास्क फोर्स की घोषणा की थी और उसके केवल दो हफ्तों में नाइजर डेल्टा क्षेत्र में 30 अवैध तेल रिफाइनरियों का भंडाफोड़ किया गया. इमो राज्य में विस्फोट के बाद, नाइजीरियाई पेट्रोलियम मंत्रालय ने एपी को बताया कि तेल क्षेत्र में अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए नए सिरे से कार्रवाई की गई है.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचान्हो : नाबालिक युवती के साथ गैंगरेप, एक घंटे के अंदर तीनो आरोपी गिरफतार
    Next Article BREAKING: झारखंड के पूर्व राज्यपाल के शंकरनारायणन का निधन

    Related Posts

    Facts

    अमेरिकी कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने फिर से शुरू किया केन शुगर का इस्तेमाल, जानिए क्या है ये और इसके फायदे

    August 2, 2025
    विदेश

    अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम

    August 1, 2025
    विदेश

    रूस में 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली आया भूकंप, कई देशों में सुनामी की चेतावनी

    July 30, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.