Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उग्रवाद प्रभावित जिलों में कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित छात्रों को एक सप्ताह के भीतर छात्रवृति देना सुनिश्चित करें : रमाकांत सिंह, विशेष सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    उग्रवाद प्रभावित जिलों में कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित छात्रों को एक सप्ताह के भीतर छात्रवृति देना सुनिश्चित करें : रमाकांत सिंह, विशेष सचिव

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची : मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने वाम उग्रवाद से प्रभावित जिलों में कौशल विकास योजना के तहत आईटीआई से प्रशिक्षित छात्रों को एक सप्ताह में छात्रवृति का भुगतान करने का निर्देश दिया है। श्री सिंह ने मंगलवार को सूचना भवन स्थित मुख्यमंत्री जनसंवाद की ‘सप्ताहिक समीक्षा’ के दौरान हजारीबाग जिले के एक छात्र द्वारा दर्ज कराई गयी एक शिकायत के आलोक में यह निर्देश दिया। श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के नोडल पदाधिकारी ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार से इस मद में राशि प्राप्त हो गयी है और आज ही सभी जिलों को आवंटन भेजा जा रहा है। विशेष सचिव ने जनसंवाद में दर्ज कुल 18 शिकायतों की समीक्षा की।

    दखल-कब्जा दिलाने का निर्देश

    सरायकेला-खरसावां के मिथिलेश कुमार ठाकुर को झारखंड आवास बोर्ड के तहत हाउसिंग बोर्ड जमशेदपुर के अंतर्गत सितंबर 2011 को लॉटरी द्वारा आदित्यपुर 2 में प्लॉट आवंटित किया गया था। परंतु, आज आठ वर्ष बाद भी दखल-कब्जा नहीं दिया गया है। इसपर विशेष सचिव श्री सिंह ने शिकायतकर्ता को प्लॉट पर दखल-कब्जा दिलाने का निर्देश दिया।

    अनुकंपा पर नौकरी सुनिश्चित करें

    उग्रवादी हिंसा में एक वर्ष पूर्व मारे गए गिरिडीह के बिनोद कुमार की आश्रित पत्नी, सुमन देवी अब तक को अनुग्रह राशि एवं अनुकंपा पर नौकरी नहीं दिये जाने का मामला भी जनसंवाद की साप्ताहिक समीक्षा में उठा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला के नोडल अधिकारी ने बताया कि मृतक की आश्रित पत्नी को मुआवजा का भुगतान कर दिया गया है, साथ ही अनुकंपा समिति की बैठक में नियुक्ति के लिए आदेश पारित हो चुका है। देवघर नगर निगम में जमादार के पद पर कार्यरत दामोदर फलारी के आश्रित को लगभग 4 वर्ष बाद भी अब तक अनुकंपा पर नौकरी नहीं दिये जाने के मामले में विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि जिला अनुकंपा समिति निर्देश प्राप्त होने पर पद सृजित करने की कार्रवाई की जाएगी। इसपर विशेष सचिव रमाकांत सिंह ने जिला के अधिकारी को अनुकंपा समिति से संपर्क कर विभाग को यथाशीघ्र निर्देश भेजे जाने का आदेश दिया।

    अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें

    बोकारो जिले के शिव नारायण सिंह ने जनसंवाद में यह शिकायत दर्ज कराई है कि दिल्ली से एक बैंक स्टाफ के रूप में कुछ लोगों ने उनके मोबाइल पर कॉल कर इंश्योरेंस प्लान के नाम पर 54 लाख 82 हज़ार की ठगी कर ली। इसकी शिकायत बोकारो स्टील सिटी थाना में की गई है, परन्तु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इस संबंध में पुछे जाने पर डीएसपी, बोकारो सह मामले के जांच अधिकारी ने बताया मामले में अनुसंधान जारी है एवं ठगी करने वालों के नंबर को ट्रेस किया गया है जिसका लोकेशन भोजपुर एवं दिल्ली पाया गया है। इसपर एआईजी टू डीजीपी, शम्स तबरेज ने जांच अधिकारी को बोकारो के डीआईजी ने आदेश प्राप्त कर संबन्धित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की मदद से अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। चतरा जिले के 17 वर्षीय विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ़ गुडू सिंह दिनांक 28 अगस्त 2013 से लापता हैं। इस संबंध में हन्टरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गांव के ही कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, परन्तु इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। समीक्षा में उपस्थित एआईजी टू डीजीपी शम्स तबरेज ने डीएसपी, चतरा को मामला जिला के एसपी के संज्ञान में लाने व जांच अधिकारी से मिलकर मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच करने का आदेश दिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला: सड़क सुरक्षा सेल टीम ने विद्यालय के बसों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article मेकॉन में अंगारा 7.1 ए, स्तर 2 लॉन्च, सीएमडी बोले- भारत में लौह और इस्पात उद्योग के विकास, आधुनिकीकरण में मेकॉन की महत्वपूर्ण भूमिका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.