Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»यूपी में ए’नकाउंटर, मारा गया झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष, AK-47 और पिस्टल बरामद
    झारखंड

    यूपी में ए’नकाउंटर, मारा गया झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष, AK-47 और पिस्टल बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 7, 2025Updated:August 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आशीष
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ क्षेत्र में बीती देर रात STF और झारखंड के कुख्यात माफिया आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से कुख्यात आशीष जख्मी हो गया। पुलिस ने आशीष को जख्मी अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके पास से STF को एक AK-47 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, भारी मात्रा में जिंदा गोलियां और खोखा, तथा एक बाइक बरामद की गई।

    पुलिस को मिली इनफार्मेशन के अनुसार आशीष रंजन, जो धनबाद (झारखंड) के जेसी मल्लिक रोड का निवासी है, अपने एक साथी के साथ शिवराजपुर चौराहा, थाना शंकरगढ़ के रास्ते प्रयागराज में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। कई हत्याओं में वांछित और इनामी अपराधी आशीष पर पहले ही पुलिस ने उसके घर पर सरेंडर करने के लिए नोटिस चस्पा किया था।

    STF प्रयागराज की टीम ने सूचना के आधार पर शिवराजपुर चौराहा के पास घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, आशीष ने जानलेवा इरादे से पुलिस टीम पर AK-47 और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में STF के तीन कर्मचारी जेपी राय, प्रभंजन, और रोहित बाल-बाल बचे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की आत्मरक्षक फायरिंग में आशीष जख्मी होकर गिर पड़ा।

    पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया पर उसकी मौत हो गई। मौके से बरामद हथियारों और अन्य सामग्री की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आशीष रंजन कई आपराधिक मामलों में फरार था और उस पर इनाम घोषित था। उसका आपराधिक इतिहास झारखंड और अन्य राज्यों में भी दर्ज है।

    Also Read : BREAKING : रांची समेत 6 ठिकानों पर ED की रेड

    AK-47 recovered AK-47 बरामद Encounter in UP Jharkhand's notorious criminal Ashish killed मारा गया झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष यूपी में एनकाउंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : रांची समेत 6 ठिकानों पर ED की रेड
    Next Article झारखंड में मॉनसून हुआ सक्रिय, 10 अगस्त तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.