Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»एलन मस्क बने ट्विटर के मालिक, 44 अरब डॉलर में सौदा पक्का
    Uncategorized

    एलन मस्क बने ट्विटर के मालिक, 44 अरब डॉलर में सौदा पक्का

    Team JoharBy Team JoharApril 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सैन फ्रांसिस्को: अरबपति एलन मस्क ने करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने का समझौता किया है. कंपनी ने यह जानकारी दी. टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधइकारी (सीईओ) मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह अधिग्रहण के लिए फंड कैसे जुटाएंगे. मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर को इसलिए खरीदना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है.
    ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी.

    ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है, जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है. हमारी टीम और उसके काम पर गर्व है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के मालिकाना हक वाली कंपनी बनने के बाद ट्विटर के सभी शेयर होल्डर्स को हर शेयर के बदले 54.20 डॉलर यानी लगभग चार हजार रुपए कैश मिलेंगे. शेयर की यह कीमत मस्क के ट्विटर में 9% की हिस्सेदारी का खुलासा करने से पहले के मुकाबले 38% ज्यादा है.

    मस्क ने पिछले हफ्ते कहा था कि उन्होंने ट्विटर को खरीदने के लिए 46.5 बिलियन डॉलर के फाइनेंस का इंतजाम किया है. इसके बाद ट्विटर के बोर्ड ने मस्क के ऑफर पर नए सिरे से विचार किया. रविवार को मस्क के ऑफर पर चर्चा के लिए ट्विटर के बोर्ड की अहम बैठक भी हुई थी. सोमवार देर शाम को यह खबर आई थी कि ट्विटर के बोर्ड ने मस्क का ऑफर मंजूर कर लिया है. ऐसे में यह लगभग तय हो गया था कि मस्क ही ट्विटर के नए मालिक होंगे.

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की खरीदी डील फाइनल होने के बाद मस्क ने ट्वीट कर फ्री स्पीच की वकालत की. साथ ही उन्होंने ट्विटर को अनलॉक करने की बात कही. सोमवार को दिनभर एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बारे में चर्चाएं चलती रहीं. इससे ट्विटर के शेयर में 6% का उछाल आया था. मस्क के हाथों में आने के बाद लोगों को कंपनी में बड़ी ग्रोथ की उम्मीद है. खुद मस्क भी कह चुके हैं कि ट्विटर में काफी पोटेंशियल है. एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं. वे फ्रीडम ऑफ स्पीच के तरफदार हैं. ट्विटर को खरीदने की अपनी मंशा के पीछे भी उन्होंने यही वजह बताई थी कि इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्रीडम ऑफ स्पीच खतरे में है और वे सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह बनी रहे.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article कांटा टोली में ऑटो ने महिला को धक्का मारा, मौके पर ही मौत

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.